कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने व सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

लीड बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक
उदयपुर, 10 जून। मार्गदर्शी बैंक कार्यालय, उदयपुर की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की जमा-अग्रिम के मूलभूत आकड़ों, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण उपलब्धि, साख-जमा अनुपात, कृषि ऋण एवं अन्य केंद्र/राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के ऋण आवेदनों की प्रगति की पर चर्चा एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई।

बैठक के आरंभ में अग्रणी ज़िला प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि मार्च 2025 में कुल जमायें 48603 करोड़ रूपए थी जो मार्च 2026 में बढ़कर 53354 करोड़ रूपए हो गई है। इसी तरह जिले में कुल अग्रिम राशि मार्च 2025 में 37494 करोड़ से बढ़ कर मार्च 2026 में 42789 करोड़ हो  गई है। श्री गुप्ता ने सदन को बताया कि वित्तवर्ष 2025-26 की मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में जिले का साख-जमा अनुपात 80.20 प्रतिशत रहा है।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नीरज यादव ने बैंको से कृषि क्षेत्र में प्रवाह बढ़ा कर 18 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना पर प्रस्तुति देते हुए पात्र परियोजनाओ को वित्त पोषित करने हेतु बैंको को प्रेरित किया। साथ ही प्री-पीएलपी पर चर्चा करते हुए बैंको एवं विभागों से समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने अनुरोध किया। भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी राजीव चैधरी ने सभी बैंकों को साख जमा अनुपात में सुधार करने, कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिले में संचालित सभी बैंकों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागीय अधिकारीगण, मार्गदर्शी बैंक से हेमराज सोनवाल एवं नवीन अत्रे आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!