अभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने पर सभी चिकित्सा संस्थानो पर आयोजित हुए समारोह
राजसमन्द, 09 जून। प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तायुक्त प्रसव जांच के लिये जिला चिकित्सालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो तक सभी संस्थानो पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 पूरे करने के अवसर पर समारोह पूर्वक पीएमएसएमए का आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच करवाई।
सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच स्त्री एवं प्रसुति रोग और चिकित्सक द्वारा करने के साथ ही प्रसव की दृष्टी से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उपचार करना तथा दूसरी व तीसरी तिमाही में सोनोग्राफी के लिये मां वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानो पर बड़ी संख्या में पहूंची गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, गर्भावस्था में होने वाले खतरो के लक्षणो की पहचान करने, शिशु जन्म की तैयारियों एवं आवश्यक संपर्क सूत्रो की जानकारी, परिवार कल्याण की सेवाओं, आयरन फॉलिक एसिड वं कैल्शियम सम्पुरकता का गर्भावस्था में महत्व, संस्थागत प्रसव , प्रसव के लिये परिवहन साधनो के चयन , प्रसव के बाद देखभाल एवं स्तनपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुंजोल, फतहपूर, उपली ओडन का औचक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अभियान के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फिडबैक लिया तथा आशा सहयोगिनीयों से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का निरन्तर फॉलोअप लेने के लिये निर्देशित किया।
गर्भवती महिलाओं ने बताया कि अभियान गांव – ढाणी में रहने वालो के लिये काफी उपयोगी है। अभियान के माध्यम से सहज ही चिकित्सकीय परामर्श नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर मिल जाता है तथा मां और बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी भी अभियान के दिन मिल जाती है।
अभियान के तहत निजी क्षेत्र के स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञो एवं चिकित्सा अधिकारीयों ने भी अपने नजदीकी सरकारी संस्थानो पर स्वैच्छीक चिकित्सा सेवायें दी।
