फादर्स डे पर होगा प्रेम और सम्मान का अनूठा उत्सव, “लव यू पापा – सीजन 2” के पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर- पिता और संतान के रिश्ते को समर्पित फादर्स डे विशेष आयोजन “लव यू पापा – सीजन 2” को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मिताली इवेंट्स द्वारा आयोजित किए जा रहे इस अनूठे कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन अनुष्का अकादमी के निदेशक राजीव सुराणा, अरुणोदय इम्पैक्स के निदेशक श्री पुष्पेंद्र परमार, बीसीआई के संस्थापक एवं अशोका ग्रीन के निदेशक मुकेश माधवानी तथा रेबिट रत्नम होटल के निदेशक हरवंश योगीराज मट्ठा द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे परिवारों को जोड़ने वाला एक सकारात्मक एवं भावनात्मक अभियान बताया।
इस अवसर पर डॉ. बलदीप शर्मा, जितेंद्र जैन, अमित पोरवाल, श्रीमती प्रज्ञा जैन एवं श्रीमती नीतू बाबेल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं मिताली इवेंट्स की संस्थापक मिताली जैन तथा टीम सदस्य जिनल माधवानी, सलोनी व्यास एवं प्रियांशु बाबेल भी उपस्थित रहे।
मिताली जैन ने बताया कि “Love You Papa – Season 2” एक ऐसा मंच है, जहाँ बच्चे, युवा और परिवार अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को खुले दिल से व्यक्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागी अपने पिता के साथ गीत, नृत्य, खेल, मनोरंजक गतिविधियों, रचनात्मक प्रस्तुतियों, भावनात्मक संदेशों और यादगार पलों के माध्यम से अपने रिश्ते को एक नए रूप में प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के साथ बिताए जाने वाले पल लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे समय में यह आयोजन पिता और संतान को एक-दूसरे के और करीब लाने का प्रयास है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों, भावनात्मक जुड़ाव और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करना है।
पोस्टर विमोचन के दौरान सभी अतिथियों ने इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिवारों के बीच संवाद और आत्मीयता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
मिताली जैन ने बताया कि फादर्स डे के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपने पिता के साथ मंच साझा करेंगे। आयोजन में विशेष प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह तथा कई आकर्षक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे यह दिन प्रतिभागियों और उनके परिवारों के लिए अविस्मरणीय बन सके।
अंत में मिताली इवेंट्स परिवार ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!