उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की बुधवार को यहां आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय बैठक में शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थियों के हक में कांग्रेस नीति अनुसार पदाधिकारियों की राय से शैक्षिक काम करने पर जोर दिया गया। पूर्व सांसद एवं देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा के निवास स्थान पर बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता रघुवीर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर शहर अध्यक्ष फतेहसिह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक प्रिती शक्तावत, कांगेस महासचिव लालसिंह झाला, प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल जैन, पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने शिक्षक प्रकोष्ठ को शिक्षक शिक्षा और शिक्षार्थीयों के हक में कांग्रेस की निति रिक्तियों के अनुसार कार्य करने की प्रक्रिया समझाने के साथ ही बताया कि आने वाले चुनाव में शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों को विशेष सम्मान दिया जाएगा और इनकी राय से शैक्षिक काम किए जाएंगे। खैलशंकर व्यास द्वारा शैक्षिक प्रकोष्ठ की कार्यशैली और वर्तमान शिक्षा के बिगड़े हुए हालातों पर अतिथियों का ध्यान आकर्षित कराया। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बताया कि उदयपुर संभाग में शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, लालुराम भजात तथा सलूम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा ने यह पहली बैठक आयोजित कर शानदार कार्य किया है। उन्होंने बताया कि हमारा शिक्षक प्रकोष्ठ अब पूरे राजस्थान में आगामी चुनाव में कांग्रेस का शासन लाने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा ने बताया कि सभी जिलाध्यक्ष पुष्कर से 10 दिवस का प्रशिक्षण लेकर आए हैं। जब कांग्रेस का शासन आएगा तब शिक्षक प्रकोष्ठ की राय मशविरा प्रमुखता से लिया जाएगा। इस अवसर पर बांसवाड़ा डुंगरपुर प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष लालुराम भजात, सलुम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सेवानिवृत शिक्षक प्रोफेसर खैलशंकर व्यास, सुरेन्द्र आमेटा, बंशीदास वैरागी, महेश त्रिपाटी, ज्ञानप्रकाश सेन,जगदीश कडुआवत, चंन्द्रमणी सिंह, ब्यावर से जगदीश प्रसाद सहित सलुम्बर उदयपुर उदयपुर देहात के सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इन तीनों जिलों की कार्यकारिणी का अनुमोदन प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा किया गया हैं शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी। संचालन जब्बर सिंह पंवार ने किया जबकि आभार सुरेन्द्र आमेटा द्वारा किया गया।
प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की राय से होंगें शैक्षिक काम
