जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों ने जीते 30 पदक

जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराक

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल पर नियमित प्रेक्टिस करने वाले तैराकों ने हाल ही में शाहपुरा में आयोजित हुई जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाते हुए 30 पदक जीते। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि 13 वर्ष की नन्ही तैराक ऊर्जा यादव ने व्यक्तिगत चार स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतते हुए महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप एवं ₹1000 का नगद पुरस्कार जीता। ऊर्जा प्रसाद ने 50, 100 मी बैक स्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता एवं 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया। अदिति खोईवाल ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 400 मीटर फ्री स्टाइल एवं 50 मी बैक स्ट्रोक में रजत पदक एवं 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीते। प्रीति माली ने 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया। प्रियंका माली ने 200 मी बैक में रजत एवं 50 मी बैक में कांस्य से पदक जीते। आलिया खान ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया। शुभम गांछा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण, 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 100 मी बैक स्ट्रोक में रजत एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। आफताब कायमखानी ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। श्रीयांश शर्मा ने 50 एवं 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीते। वैभव माली ने 50 व 200 मी बैक स्ट्रोक एवं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में कांस्य पदक जीते। देवराज माली ने 50 व 100 मीटर बटरफ्लाई एवं 400 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीते। हर्षित बैरवा ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण व 800 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीते।
इन तैराकों को में से 6 तैराक ऊर्जा प्रसाद, अदिति खोईवाल, आलिया खान, शुभम गांछा, आफताब कायमखानी एवं हर्षित बैरवा आगामी 1 से 3 जून तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह राणावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, धनराज गांछा, मुकेश मित्तल, चंद्रेश कंवर राणावत, परवीन बानो, अनिता पालीवाल, अर्चना यादव, इत्यादि ने तरणताल पर सभी तैराकों का स्वागत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!