राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट

राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

उदयपुर, 28 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।

1951 अभियोग दर्ज, 894 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 27 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1951 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 18 लाख 72 हजार 909 रूपए लागत की 6941 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 3 करोड़ 89 लाख 75 हजार 794 रूपए की 38886 लीटर, बीयर 44 लाख 25 हजार 354 रूपए की 19685 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 12993 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 5 लाख 27 हजार 234 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया 12, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 65 सहित 85 वाहन जब्त करते हुए 894 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

प्रदेश में निरोधात्मक अभियान के तहत पाली में दबिश की कार्रवाई में एक परचून की दुकान से फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी शराब बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। डूंगरपुर में ईपीएफ दल की कार्रवाई में 500 लीटर वाॅश सहित एक भट्टी को नष्ट किया गया। मौके से 10 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद की गई। धौलपुर में नाकाबंदी के तहत एक मोटरसाइकिल से प्लास्टिक के कट्टे में 4 कार्टन से 192 देशी मदिरा घूंघरू ब्रांड के पव्वे बरामद कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अलवर के दादर सेवड़ी ग्राम में दबिश देकर एक हजार लीटर वाॅश नष्ट किया। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश की कार्रवाई कर अवैध मदिरा की पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!