भीलवाड़ा, 26 मई। गौ माता संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ सम्मान को लेकर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के दूसरे चरण की कार्ययोजना तय करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 28 मई, गुरुवार को दोपहर 2 बजे अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में किया जाएगा।
परम गौ भक्त सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित होगी। बैठक में अभियान से जुड़े संत-महात्मा, गौ प्रचारक, गौ भक्त, गौशाला संचालक, मातृशक्ति, विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जिले की सभी तहसीलों के प्रभारी शामिल होंगे।
बैठक में आगामी 27 जुलाई को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रार्थना पत्र कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अभियान के दूसरे चरण की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने सभी तहसील प्रभारियों एवं गौ भक्तों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
अभियान के तहत “गौसेवा, गौसुरक्षा और गौ सम्मान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक 28 मई को
