बीसीआई का बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव “बिजकॉन 2.0” विंधम ग्रैंड में आज : मुकेश माधवानी

हाउस ऑफ रजवाड़ा और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक रहेंगे पॉवर्ड बाय पार्टनर
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, विंधम ग्रैंड वैन्यू पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर
डी प्लस, श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक, स्वर्णा ज्वेलर्स, रागा इवेंट्स, वरजु विला, शरद राठौड़ और पुष्पेन्द्र परमार होंगे सहयोगी
पैनल डिस्कशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन, नेटवर्किंग और ब्रांड शोकेस होंगे मुख्य आकर्षण
ईकॉन चेयरमैन जितेन्द्र कुमार तायलिया, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री हरिश राजानी, अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता और शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका सिंह होंगे स्पीकर
डॉ. श्रद्धा गट्टानी, करण गर्ग, अमृत मेहता और रूखसाना साबुनवाला रहेंगे पैनलिस्ट, एकार्थ पुरोहित करेंगे मॉडरेशन

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर एक ऐसे भव्य आयोजन की मेजबानी करने जा रही है, जो शहर के बिजनेस, प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट जगत को नई दिशा देने का काम करेगा। शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और युवा बिजनेस माइंड्स के बीच जिस आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से उत्सुकता बनी हुई थी, अब वह एक बार फिर बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा “बिजकॉन 2.0” का आयोजन 23 मई को शाम 3:00 बजे से विंधम ग्रैंड, उदयपुर में किया जाएगा।

बीसीआई के इस प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव में हाउस ऑफ रजवाड़ा एवं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पॉवर्ड बाय के रूप में जुड़ेंगे। आयोजन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, विंधम ग्रैंड वैन्यू पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर, स्वर्णा ज्वेलर्स, डी प्लस, श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक, रागा इवेंट्स, वरजु विला, शरद राठौड़ और अरूणोदय ग्रुप ऑफ कम्पनीज के डायरेक्टर पुष्पेन्द्र परमार सहयोगी के रूप में जुड़े रहेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि पहले संस्करण की शानदार सफलता और प्रतिभागियों से मिले उत्साहजनक रेस्पोंस के बाद “बिजकॉन 2.0” को इस बार और अधिक भव्य, हाई-प्रोफाइल एवं प्रभावशाली स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। पिछले आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, सोशल लीडर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए थे।

मुकेश माधवानी ने कहा कि “बिजकॉन 2.0 केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि उदयपुर के बिजनेस और प्रोफेशनल समुदाय के लिए ऐसा मंच है, जहां नए अवसर, नई सोच, मजबूत कनेक्शन और नए आइडियाज जन्म लेते हैं। हमारा उद्देश्य केवल लोगों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि उदयपुर के बिजनेस इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।”

उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन में नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ, ब्रांडिंग, इनोवेशन और प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रखा गया है। कार्यक्रम में कई ऐसे सेशन होंगे जो प्रतिभागियों को न केवल प्रेरित करेंगे, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा और अवसर भी प्रदान करेंगे।

हाई-प्रोफाइल स्पीकर्स और पैनलिस्ट्स होंगे शामिल : कार्यक्रम में हाई-प्रोफाइल स्पीकर्स और पैनलिस्ट्स भी शामिल होंगे। ईकॉन चेयरमैन जितेन्द्र कुमार तायलिया, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री हरिश राजानी, अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता एवं शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका सिंह स्पीकर के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।

वहीं डॉ. श्रद्धा गट्टानी, करण गर्ग, अमृत मेहता और रूखसाना साबुनवाला पैनलिस्ट के रूप में बिजनेस, ब्रांडिंग, नेटवर्किंग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का मॉडरेशन बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एकार्थ पुरोहित द्वारा किया जाएगा।

हाउस ऑफ रजवाड़ा के ओनर एवं बीसीआई गोल्ड के प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने बताया कि “बिजकॉन 2.0 उदयपुर के बिजनेस और प्रोफेशनल समुदाय के लिए एक प्रीमियम नेटवर्किंग एवं कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस साबित होगा। आयोजन में आधुनिक बिजनेस कल्चर, ब्रांडिंग, कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन और इंटरएक्टिव नेटवर्किंग का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमी एक मंच पर दिखाई देंगे। आयोजन में प्रतिभागियों को नए बिजनेस अवसरों, संभावित सहयोगों और कॉर्पोरेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। साथ ही कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और कंपनियां भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगी।

बिजकॉन 2.0 में बिजनेस नेटवर्किंग को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है। आयोजन में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे। प्रतिभागियों को अपने बिजनेस विस्तार, नए सहयोग, संभावित निवेश एवं प्रोफेशनल रिलेशनशिप विकसित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में विंधम ग्रेंड वैन्यू पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। विंधम के मैनेजर विशाल कपुर ने बताया कि विंधम ग्रेंड ने बेहद कम समय में राजस्थान के लीडिंग लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। लॉन्च के सिर्फ 6 महीनों के भीतर होटल को 50+ वेडिंग बुकिंग्स मिलीं और 24+ ग्रैंड सेलिब्रेशन्स का सफल आयोजन किया गया, जो इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी और गेस्ट्स के ट्रस्ट को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि यूरेशिया के पहले प्योर वेजिटेरियन विंधम लक्ज़री होटल के रूप में पहचाने जाने वाला यह प्रतिष्ठित होटल वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी और कॉन्शियस लक्ज़री का शानदार संगम प्रस्तुत करता है। 15 से अधिक रिनाउंड हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स से जुड़े 300+ एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स की टीम वेडिंग्स, इवेंट्स और लक्ज़री स्टे को एक्सेप्शनल एक्सपीरियंस में बदल रही है। प्लास्टिक-फ्री इनिशिएटिव्स, डिजिटल ऑपरेशन्स, एनर्जी-एफिशिएंट सिस्टम्स, वॉटर कंजर्वेशन प्रैक्टिसेज और 16 एकड़ से अधिक विकसित ग्रीन लैंडस्केप इसकी इको-कॉन्शियस विज़न को दर्शाते हैं।

हाई-प्रोफाइल पैनल डिस्कशन : कार्यक्रम में कई हाई-प्रोफाइल पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आधुनिक बिजनेस मॉडल, डिजिटल युग में व्यापार की संभावनाएं, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, स्टार्टअप कल्चर, इनोवेशन और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषयों पर चर्चा होगी। प्रतिभागियों को अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने और उद्योग जगत के बदलते ट्रेंड्स को समझने का अवसर मिलेगा।

बिजकॉन 2.0 में विभिन्न कंपनियों, ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं और बिजनेस मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। बिजनेस प्रेजेंटेशन एवं ब्रांड शोकेस के माध्यम से प्रतिभागी अपने विजन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लोगों के सामने रख सकेंगे।

यदि आप भी इस प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो मात्र 999 रुपये की विजिटर फीस देकर “बिजकॉन 2.0” से जुड़ सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 100 से अधिक बिजनेसमैन, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्किंग करने एवं विजिटिंग कार्ड एक्सचेंज करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। विजिटर के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 9257052323 पर संपर्क कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!