कृष्ण पाल सिंह चुंडावत बने प्रदेश मंत्री

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
उदयपुर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें मेवाड़ संभाग से  कृष्ण पाल सिंह चुंडावत को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।कृष्ण पाल सिंह चुंडावत मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में वे लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।मुख्य कार्यकारिणी में मेवाड़ से उनका एकल चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फैसला युवा मोर्चा को मेवाड़ में और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कृष्ण पाल सिंह चुंडावत ने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा को और अधिक ऊर्जावान एवं संघर्षशील बनाने के लिए पूरे समर्पण से कार्य करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!