कार की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में मोडी तुला रोड परमारुवास के पास आपनणा जी बावजी मंदिर के सामने गुरुवार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। युवक की मौत की सूचना के बाद से विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं परिवार में दुख का पहाड टूट पडा है। पुलिस के अनुसार राठौडों का गुडा छिपाला निवासी 25 वर्षीय अंबू सिंह पुत्र दौलत सिंह बाइक पर तुला से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलेंस की मदद से उसे गोगुंदा चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त करके मामला दर्ज किया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को अंबूसिंह की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वहीं विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!