बड़गांव पहुंचा विकास रथ, लोगों ने दिखाया उत्साह
उदयपुर. 14 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम विकास रथ यात्रा के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बड़गांव पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमोद सामर ने कहा कि पात्र लोग जानकारी के अभाव में राजकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। योजनाओं की जानकारी उन लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में विकास रथ यात्रा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर नारायण सिंह चदाना, रथ यात्रा के जिला सह संयोजक सुरेश वैष्णव, रतन लाल गाँछा, कन्हैया लाल, कैलाश शर्मा, दिनेश शर्मा, पन्ना लाल, राहुल श्रीमाली, सुनील पालीवाल, दीपक शर्मा और बड़गांव उपखंड अधिकारी सहित सरकारी अधिकारी एसडीएम सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
