लसानीl क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते पानी की तलाश में वन्य जीव धीरे धीरे आबादी की और आने लगे हैं ,देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बीती रात को एक भालू अपनी प्यास बुझाने के लिए देर शाम को आ गया। बढ़ती गर्मी मे देवगढ़ नगर के आस पास के जंगलो मे पानी की कमी या भोजन की कमी होने से वन्य जीवो का नगर की कॉलोनी मे विचरण शुरू हो गया है जिससे नगर वासियो मे डर का माहौल बना हुआ है। शास्त्री नगर मे निवासरत आशा सोलंकी ने बताया की सुबह ज़ब वह अपनी सेहली के साथ रात को करीबन 9 बजे घूम कर आ रही थी तो सुबोध स्कूल के सामने रेलवे स्टेशन के पास भालू जैसी आकृति का वन्य जीव वहां बनी पानी की पो पर पानी पीते हुए दिखाई दिया। जिसे देख इन्होने डरते हुए उसका वीडियो बनाया पर वह जीव अपने दोनों पैरों पर खड़े होकर उनकी तरफ आने लगा तो उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई ज्ञात रहे इससे पहले भी शास्त्री नगर इलाके मे पिछले साल पेंथर नजर आया था।
देवगढ़ मे वन्य जीवो से नागरिकों मे डर का माहौल
