सेंट मेरीज़ स्कूल न्यू फतहपुरा की कई छात्राओ के आए 100 में 100 अंक

उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा ने सीबीएसई कक्षा XII बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष विद्यालय की विज्ञान संकाय की 21 छात्राओं, वाणिज्य संकाय की 10 छात्राओं तथा कला संकाय की 34 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता हासिल की। विद्यालय की मेधावी छात्राओं प्रिंसी जैन, रिधि रत्नू एवं रुद्राक्षी वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष उपलब्धि के रूप में रुद्राक्षी वर्मा ने मनोविज्ञान एवं भूगोल विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए, जबकि रिधि रत्नू ने मनोविज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त भूमिका श्रीमाली एवं शाफिया पलाना ने संगीत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाणिज्य संकाय में अलिफिया तेलवाला ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि विज्ञान संकाय में युवाक्षी जैन ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर श्रेष्ठ स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त मानवी ओमनारायण वशिष्ठा ने 91.4 प्रतिशत, शिवरंजनी राठौड़ ने 91.2 प्रतिशत, गीत शर्मा ने 91 प्रतिशत एवं ध्वनि पुरी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर किरण जोजो ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्राओं की निरंतर मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!