वर्ल्ड कप में दर्शकों का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

-12.5 लाख दर्शकों ने स्टेडियम आकर देखा मैच, 2015 में 10 लाख लोग आए थे
उदयपुर व्यूज।  वनडे वर्ल्ड कप 2023 के इतिहास का सबसे सफल आयोजन बन गया है। इस बार सभी मैचों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की कुल संख्या 12 लाख 50 हजार से ज्यादा रही। इससे वर्ल्ड कप में दर्शकों का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप के नाम था। उस साल 1 लाख 16 हजार 420 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट और एक्स (ट्विटर) के जरिए दी।
6 मैच बाकी रहते ही 10 लाख का आंकड़ा पार हो गया था
19 नवंबर 2023 को फाइनल से पहले 6 मैच बचे थे और दर्शकों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी थी। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी। पहला मैच पिछले बार की चौंपियन इंग्लैंड और रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। वहीं फाइनल रविवार को मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार टाइटल जीता।
किसी भी इवेंट में सबसे ज्यादा अटेंडेंस
12 लाख 50 हजार से ज्यादा दर्शकों का आंकड़ा क्रिकेट के इतिहास में एक नया बेंचमार्क है। यह किसी भी अन्य प्ब्ब् इवेंट में दर्शकों की उपस्थिति के आंकड़े से कहीं ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए प्ब्ब् मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में 1 लाख 16 हजार 420 दर्शक आए थे। वहीं इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए 2019 के एडिशन में 7.52 लाख दर्शक स्टेडियम आए थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!