वस्त्र व्यापार संघ का 75 स्थापना वर्ष समारोह आयोजित

उदयपुर। वस्त्र व्यापार संघ का 75 वां स्थापना वर्ष एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय में आज आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बड़ाला,दिल्ली राजस्थान ट्रंासपोर्ट के मेनेजर रतन कुमार वागड़ी थे।
समारोह को संबोधित करते हुए पारस सिंघवी ने कहा कि इस समय बदलते परिवेश में व्यापारी एकता की महत्ती आवश्यकता है। किसी व्यापारी पर विपदा आयें तो हमें उसका उपहास नहीं उड़ाना चाहिये वरन् उसकी सहायता करनें के लिये तत्पर रहना चाहिये।
कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बड़ाला ने कहा कि चेम्बर हर समय व्यापारियों की समस्याओं के लिये तत्पर रहता है लेकिन वे समस्याएं व्यक्तिगत नहीं हो कर सामूहिक होनी चाहिये। चेम्बर किसी भी गलत प्रकार की समस्या का पक्ष नहंी लेता है।
समारोह में अध्यक्ष मदनलाल सिंघटवाड़िया ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव वेदप्रकाश अरोड़़ा ने संघ द्वारा अब तक किये गये कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
उपाध्यक्ष सतीश पोरवाल,सह मंत्री अरूण लुणदिया, सहित संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संघ के दिवंगत हुए अध्यक्षों को याद किया गया। 75 वर्ष के उपलक्ष में एक उपहार का विमोचन किया गया जिसे सभी सदस्यों को प्रदान किया जायेगा।  कार्यक्रम का संचालन अरूण लुणदिया ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!