26वीं वार्षिक आम बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठित

प्रवीण शर्मा अध्यक्ष एवं आसिफ अंसारी सचिव बनें
उदयपुर। माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑॅफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर की वर्ष 2023-24 की वार्षिक आम बैठक एवं सदस्यों के पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन आज यूसीसीआई के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान  चेप्टर उदयपुर के समस्त सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता मधु सूदन पालीवाल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि दोनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी गुप्ता एवं अरूण कुमार कोठारी थे।
समारोह के अध्यक्ष मधु सूदन पालीवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया एवं वर्ष भर में की गई गतिविधियों को विस्तार से बताया। पिछले सत्र में की गई गतिविधियां जिसमे मुख्यतः सदस्यों की वृद्धि, महिला खनन अभियतांओ एवं तीन छात्र अध्याय की स्थापना, ट्रेनिंग प्रोग्राम, तकनीकी वार्ता, राष्ट्रीय सेमिनार, सिल्वर जुबली समारोह, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट चैप्टर अवार्ड आदि का उल्लेख किया।
सचिव आसिफ एमं अंसारी द्वारा वार्षिक विवरणी प्रस्तुत की गई जिसमें गत वर्ष में हुई समस्त गतिविधयों, चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार, तकनीकी वार्ता एवं राज्य स्तरीय पोलिसी में सुझाव, छात्रोें को सरपेक माईनिंग सोफ्टवेयर एवं सोकिया सर्वे उपकरण का परीक्षण, पर्यावरण गतिविधियां आदि पर.प्रकाश डाला।
कोषाध्यक्ष एम.के.मेहता द्वारा वर्ष 2023-24 का अकेंक्षित लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसको कि सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। अरूण कुमार कोठारी, चुनाव अधिकारी द्वारा वर्ष 2024-2026 की कार्यकारिणी घोषित कि जिसमे निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,उपाध्यक्ष डी.पी. गौड़,सचिव आसिफ अंसारी,संयुक्त सचिव डाँ हितांशु कौशल,कोषाध्यक्ष आर. सी. पुरोहित,सदस्य के रूप में एस एम अहमद, डी डी श्रीपत,आर पी माली,किशोर कुमार,यू पी पहाड़िया को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अतंराष्ट्रीय स्तर पर पारितोषिक प्राप्त करने वाले सदस्यों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों अरूण कोठारी, इन्द्रसिंह सुराणा,डॉ. एस.एस.राठौड़,मधुसूदन पालीवाल,आसिफ एम.अंसारी,आर.सी.पुरोहित,कुलदीप सिंह सोलंकी,राजेन्द्र हरलालका,प्रवीण शर्मा, पुष्करराज आमेटा,डॉ. अनुपम भटनागर, डॉ. एस.के.वशिष्ठ,नरेन्द्र कुमार कावड़िया,डॉ. हितांशु कौशल,आरिफ मोहम्मद को एमईएआई राजस्थान चैप्टर उदयपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह, भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी गुप्ता एवं अरूण कुमार कोठारी द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अरूण कुमार कोठारी, भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एमईएआई द्वारा नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन, डॉ हितांशु कौशल, सयुक्त सचिव द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!