पानेरी-मेनारिया समाज की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न पानेरी रॉयल्स ने 25 रनों से जीती क्रिकेट ट्रॉफी’
उदयपुर 12 जनवरी। उदयपुर के पानेरी-मेनारिया समाज ने रविवार को हेमराज राष्ट्रीय व्यायाम शाला में भव्य खेलकूद कार्यक्रम खेल-खेल में और पानेरी-मेनारिया प्रीमियर लीग का आयोजन किया। इस आयोजन में समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ’क्रिकेट प्रतियोगिता में पानेरी रॉयल्स की जीत’ पानेरी-मेनारिया प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पानेरी रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेनारिया टाइगर को 25 रनों से हराकर कप्तान महेश पानेरी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। ’15 खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा’ इस आयोजन में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए…
