पहले ही वर्ष में रेखा सोमानी फाउण्डेशन ने गाडे़े झंडे,बालिकाओं को निःशुल्क दी जा रही सीए की शिक्षा
उदयपुर। सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क दी जा रही सीए की शिक्षा के तहत सीए फाउण्डेशन के आज आये परिणामों में फाउण्डेशन ने अपने पहले ही वर्ष में झंडे गाड़ते हुए सीए फाउण्डेशन की प्रथम दो रेंक पर कब्जा जमाया। फाउण्डेशन के निदेशक सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि 10 जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा में फाउण्डेशन की 10 में से 8 छात्रायें उतीर्ण हुई। जिसमें ज्योति शर्मा ने 304 अंक के साथ 76 प्रतिशत,चाहक चंडक ने 298 अंक के साथ 74.5 प्रतिशत,सोनू कुमारी ने 257 अंक के साथ 64.25 प्रतिशत, दीया लखवानी ने 236…
