पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना
उदयपुर। सशक्त महिला, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था राहडा फाउंडेशन को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर नमित मेहता तथा एडीजे कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में ’’पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं…
