पंच गौरव तैराकी टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं : जनजाति अंचल की प्रतिभाओं ने दिखाया तैराकी कौशल
झाड़ोल, कोटड़ा व फलासिया ब्लॉक की स्पर्धाएं उदयपुर, 10 मार्च। पंच गौरव योजनान्तर्गत एक जिला एक खेल के तहत चयनित तैराकी को प्रोत्साहित करने तथा जिले की प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए अध्यक्ष राहुल जैन के निर्देशन में चल रहे ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च को लेकर खिलाड़ियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में मंगलवार को जनजाति अंचल झाड़ोल, कोटड़ा और फलासिया की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं झाड़ोल में आयोजित हुई। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि 10 मार्च को डूंगर बाग रिसॉर्ट, झाडोल के…
