सीए राकेश लोढ़ा के आईटीएटी सदस्य बनने पर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह आज
उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य सीए राकेश लोढ़ा के आयकर अपीलीय अधिकरण में सदस्य नियुक्त होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुभ केसर गार्डन, उदयपुर में आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सीए नमित मेहता,भेराराम चैधरी, आयकर विभाग, नीतू भार्गव स्टेट जीएसटी विभाग होंगे। ईस अवसर पर संस्था द्वारा जयपुर से आने वाले विषय विशेषज्ञों द्वारा आयकर, जीएसटी एवं केयर मेडिक्लेम द्वारा मेडिकल इंश्योरेंस विषयों पर एक उपयोगी सेमिनार का भी आयोजन किया…
