बालमन ने कहानियों से सीखा जिम्मेदारी एवं कर्तव्य बोध का पाठ
तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल-आज अंतिम दिन उदयपुर। शहर में बच्चों की रचनात्मकता और सोच को नई दिशा देने के उद्देश्य से मां माय एंकर फाउण्डेशन की ओर से शिल्पग्राम रोड़ स्थित पार्क एक्जोटिका में आयोजित उदयपुर टेल्स के तहत तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम के दूसरे दिन आज बच्चों के बालमन ने तन्मयतापूर्वक सुपी गयी कहानियों से जिम्मेदारी एवं कर्तव्य बोध का पाठ सीखा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रहस्य, रोमांच और लव लाइफ से जुड़ी रोचक कहानियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कहानियों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन…
