प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश का मुख्य आयोजन कल
शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा उदयपुर। समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा ’जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ’प्रथमेश 2026’ वृहद् रूप से मनाया जा रहा है। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने बताया कि आगामी 12 मार्च गुरुवार को ’नगर निगम प्रांगण’ में ’ध्वजारोहण’ के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत होगी। विशाल भव्य शोभायात्रा समय प्रातः 7 बजे शोभायात्रा के पश्चात् रत्नत्रयधारी साधुवृन्दों के आशीर्वचन शोभायात्रा संयोजकः राजेश गदावत, विक्रम देवड़ा, रविश मुण्डलिया, जितेन्द्र…
