Year: 2026

नंदनी माता के आंगन में सजी दिव्य रासलीला, श्रद्धा-परंपरा और भावनाओं का अनुपम संगम

नंदनी माता के आंगन में सजी दिव्य रासलीला, श्रद्धा-परंपरा और भावनाओं का अनुपम संगम

बडोदिया। वागड़ का पावागढ़ उपनाम से प्रसिद्ध नंदनी माता तीर्थ का पावन प्रांगण उस समय साक्षात् वैकुंठ सा प्रतीत हुआ, जब बुनकर समाज द्वारा आयोजित भव्य रासलीला में भगवान की समस्त दसों कलाओं की विधाओं का अत्यंत भावनात्मक और सजीव मंचन किया गया। मां नंदनी की साक्षी में कलाकारों ने जिस तन्मयता, श्रद्धा और आत्मसमर्पण भाव से रासलीला प्रस्तुत की, उसने उपस्थित हर श्रद्धालु के हृदय को छू लिया। रासलीला के यजमान रमणलाल पिता कालूजी बुनकर ने भावुक स्वर में बताया कि वर्षों की साधना और प्रतीक्षा के बाद नंदनी माता तीर्थ पर भगवान के समक्ष रास करने का सौभाग्य…
Read More
पंचायत एवं निकाय चुनाव 2026

पंचायत एवं निकाय चुनाव 2026

मतदान दलों के गठन हेतु कार्मिकों का डेटा अपडेट करने के निर्देश उदयपुर, 8 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर के मार्गदर्शन में चुनाव हेतु मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया के तहत कार्मिकों का बेसिक डेटा अपडेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनआईसी के सहयोग से तैयार सॉफ्टवेयर पर कार्मिकों के डेटा को अपडेट करने हेतु जिले के समस्त…
Read More
बीसीआई अल्फा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक संपन्न, 18 फरवरी की मीटिंग और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बीसीआई अल्फा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक संपन्न, 18 फरवरी की मीटिंग और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) अल्फा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 18 फरवरी को होने वाली 'ऑफिशियल मीटिंग' की तैयारियों को लेकर था। उन्होंने कहा कि बीसीआई का लक्ष्य व्यापारिक समुदाय को एक ऐसा मंच देना है जहाँ हर सदस्य को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। बीसीआई के फाउंडर और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि मीटिंग में कई महत्वपूर्ण आगामी कार्यक्रमों…
Read More
लायन मुकेश माधवानी को बेहतरीन लीडरशिप के लिए मिला ‘प्राइड ऑफ द रीजन’ अवार्ड

लायन मुकेश माधवानी को बेहतरीन लीडरशिप के लिए मिला ‘प्राइड ऑफ द रीजन’ अवार्ड

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल प्रान्त 3233 ई2, संभाग 5 के संभागीय अधिवेशन के दौरान लायंस क्लब उदयपुर अशोका की टीम को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों और उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी को उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए 'प्राइड ऑफ द रीजन' अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, सचिव लायन श्रीचंद खथूरिया एवं उपाध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल को उनकी सक्रियता और समर्पण के लिए 'स्टार ऑफ द रीजन' अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही, क्लब को शिक्षा व यूथ प्रमोशन हेतु किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।…
Read More
जैव विविधता संरक्षण से ही सतत विकास का मार्ग प्रशस्त – प्रो सारंगदेवोत

जैव विविधता संरक्षण से ही सतत विकास का मार्ग प्रशस्त – प्रो सारंगदेवोत

उदयपुर, 08 फरवरी 2026। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के भूगोल विभाग द्वारा तरुण भारत संघ एवं जल बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (चतुर्थ जल कॉन्क्लेव) का समापन रविवार को गंभीर विमर्श, व्यावहारिक सुझावों एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन का विषय “अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता”  रहा, जिस पर देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं जल संरक्षण कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। समापन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन के समन्वयक, भूगोल विभागाध्यक्ष एवं…
Read More
उदयपुर में मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति की बैठक, समाज सुधार एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

उदयपुर में मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति की बैठक, समाज सुधार एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

-मेघवाल सम्सज विकास युवा संगठन का निर्माण  उदयपुर। मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति सविना तथा मेघवाल समाज विकास युवा संगठन द्वारा खेरज माता प्रांगण, सविना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 33 गांव गिर्वा चौखला के युवा, मौतबीर और पंच मुख्यान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल मेघवाल मनवाखेड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर तरुण रलोत और गणेश मेघवाल, अध्यक्ष उपरला गिर्वा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति की कार्यकारिणी का वृहद स्तर पर विस्तार किया गया और मेघवाल समाज विकास युवा संगठन का गठन…
Read More
पंचवटी ने विकास की नई दिशा पकड़ी, आम सभा में पेश हुआ कार्यों का रिपोर्ट कार्ड!

पंचवटी ने विकास की नई दिशा पकड़ी, आम सभा में पेश हुआ कार्यों का रिपोर्ट कार्ड!

पंचवटी विकास समिति ने रखा 17 महीनों का लेखा-जोखा, बदली कॉलोनी की तस्वीर! पंचवटी विकास समिति द्वारा कम्युनिटी हॉल परिसर में एक भव्य आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के समग्र विकास को लेकर अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा कॉलोनीवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समिति अध्यक्ष विक्रम झा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचवटी क्षेत्र वर्षों से जिन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा था, उन्हें बीते 17 महीनों में प्राथमिकता के आधार पर हल करने की हर संभव प्रयास किया गया…
Read More
प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल, रामा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल, रामा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

रामा स्थित प्रेरणा अधिश्री पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश राज श्रीमाली (प्रदेश अध्यक्ष, इंटर राजस्थान) एवं संस्थान अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल शर्मा रहे। इस अवसर पर ग्राम रामा के उपसरपंच श्री सुरेश रावल तथा श्री श्याम जी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने ‘बम-बम भोले’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम के…
Read More
संस्कार और समरसता के भाव से विवेक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन

संस्कार और समरसता के भाव से विवेक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन

उदयपुर, 8 फरवरी। विवेक बस्ती सेक्टर 3 में विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा सेक्टर 3 स्थित मंशा पूर्ण महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्गों से होती हुई धर्मसभा स्थल विवेक पार्क पहुँची। धर्मसभा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की आरती के साथ किया गया। संत सानिध्य के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक श्री पुष्कर दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने हिन्दू समाज को संगठित रखने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, युवाओं…
Read More
आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी

आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी

केंद्रीय कृषि मंत्री की आम बजट 2026 पर प्रेस वार्ता उदयपुर पटेल सर्कल स्थित मीडिया सेंटर भाजपा कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बीबी जी राम जी के बारे में भी विस्तृत रूप से पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रेस वार्ता का स्वागत व संचालन मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा किया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हेमंत बोहरा के और असामयिक निधन पर शोक…
Read More
error: Content is protected !!