Year: 2026

आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 01 फरवरी को

आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 01 फरवरी को

निकलेगी वाहन रेली व कलश यात्रा प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को किया जायेगा जागरूक उदयपुर 13 / सभी समाजजन को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयड़ बस्ती के सर्वसमाज की बैठक सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति  से आगामी 01 फरवरी को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुधारवाडा चैराहे पर  आयड़ बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसके लिए हनुमान चालीसा पाठ,  सुबह - शाम प्रभात फेरिया निकाली जायेगी…
Read More
गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रोफेसर विमल शर्मा प्रथम

गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रोफेसर विमल शर्मा प्रथम

उदयपुर ।  लफ्जों की महफिल उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक काव्य लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत दिसंबर माह में  "गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा" विषय प्रतियोगिता मैं प्रोफेसर डॉ विमल शर्मा ने प्रथम मनोहर डेम्बला ने द्वितीय ब साबिरा पलाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| संस्थापक मुकेश माधवानी नी ने बताया कि लफ्जों की महफिल में साहित्य से जुड़े 750 सदस्य हैं जो पटल पर रचनाएं प्रेषित करते हैं |   प्रतिमाह प्रतियोगिता के अंतर्गत एक विषय देकर लेखनी को समृद्ध किया जाता हैं | जिसके अंतर्गत दिसंबर में 'गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा' पर हिंदी में रचना आमंत्रित की गई | पटल पर प्रतियोगिता हेतु…
Read More
हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा का दिया संदेश

हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा का दिया संदेश

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम -  उदयपुर 13 जनवरी। जिले के राजकीय विद्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम अंतर्गत आज विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों को हिंसा, दुर्व्यवहार, और असुरक्षित स्थितियों की समझ विकसित करने का संदेश दिया गया। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के परिक्षेत्र के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत आज विद्यालयों में साप्ताहिक कैलेंडर अनुसार…
Read More
’आई स्टार्ट द्वारा स्टार्टअप्स एवं एमएसएमईएस के लिए पावर वर्कशॉप का आयोजन, 42 स्टार्टअप फाउंडर्स ने लिया भाग’

’आई स्टार्ट द्वारा स्टार्टअप्स एवं एमएसएमईएस के लिए पावर वर्कशॉप का आयोजन, 42 स्टार्टअप फाउंडर्स ने लिया भाग’

उदयपुर, 13 जनवरी।  सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की पहल आईस्टार्ट के अंतर्गत एवं राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में आरएएमपी स्कीम के तहत स्टार्टअप्स, एमएसएमईएस एवं निर्यात-उन्मुख उद्यमों के लिए एक विशेष पावर वर्कशॉप का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यशाला में कुल 42 स्टार्टअप फाउंडर्स एवं एमएसएमई उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आई स्टार्ट के उप निदेशक जीवन राम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को लीगल कंप्लायंस, जोखिम प्रबंधन, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024, एमएसएमई पॉलिसी 2024, आरआईपीएस 2024 एवं नवीनतम सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे…
Read More
जैन युवा परिषद उदयपुर द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ट्रेड फेयर एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन  

जैन युवा परिषद उदयपुर द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ट्रेड फेयर एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन  

उदयपुर, 13 जनवरी। जैन युवा परिषद की ओर से गमेर बाग में संपूर्ण दिगम्बर जैन समाज के लिए तीन दिवसीय प्रथम बार ग्लोबल ट्रेड फेयर-2026 का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जैन युवा परिषद के रविश मुंडलिया ने बताया कि इस ट्रेड फेयर का उद्देश्य समाज के महिला उद्यमी, नवीन उद्योग , कुटीर उद्योग , सेवा प्रदाता को अपने अपने व्यापार की प्रचार प्रसार एवं जागरूकता बढ़ाना हैं।  इस ट्रेड फेयर के मुख्य प्रायोजक श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा, लक्ष्मी देवी जमनालाल हपावत एवं सुशीला देवी शांतिलाल वेलावत परिवार जन हैं ।  इस ट्रेड फेयर में लगभग 60…
Read More
मकर संक्रांति पर संगीतमय सितोलिया कार्यक्रम होगा आज अशोका ग्रीन में

मकर संक्रांति पर संगीतमय सितोलिया कार्यक्रम होगा आज अशोका ग्रीन में

उदयपुर। झीलों की नगरी की प्रतिष्ठित संगीतमय संस्था 'सुरों की मंडली' की ओर से इस वर्ष मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही अनूठे और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस बार खेल की फुर्ती और संगीत की मस्ती के अद्भुत संगम के साथ "संगीतमय सितोलिया" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व को यादगार बनाने के लिए 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में यह विशेष उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने…
Read More
संभाग स्तरीय पतंग उत्सव आज, जिला कलेक्टर के निर्देश पर चार पर्यटन स्थलों पर सांय 4 से साढ़े 5 तक होगा आयोजन

संभाग स्तरीय पतंग उत्सव आज, जिला कलेक्टर के निर्देश पर चार पर्यटन स्थलों पर सांय 4 से साढ़े 5 तक होगा आयोजन

आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित उदयपुर,13 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य भर में संभागीय मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पतंग उत्सव आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में उदयपुर संभाग मुख्यालय पर भी संभाग स्तरीय पतंग उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस हेतु जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जितेंद्र ओझा ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए आयोजन को सफल बनाने और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग…
Read More
उदयपुर में सम्पन्न हुआ स्व. संध्या नाहर का देहदान, समाज के लिए बनी मिसाल

उदयपुर में सम्पन्न हुआ स्व. संध्या नाहर का देहदान, समाज के लिए बनी मिसाल

उदयपुर, 14 जनवरी।उदयपुर की जानी-मानी समाजसेविका स्वर्गीय श्रीमती संध्या नाहर (धर्मपत्नी – स्व. श्री चंद्र सिंह नाहर) का 12 जनवरी 2026 को निधन हो गया था। उनके जीवन के अंतिम संकल्प के अनुसार 13 जनवरी को उनकी पार्थिव देह का देहदान आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में संपन्न किया गया। परिजनों के अनुसार, उनकी पार्थिव देह को उनके निवास से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य के लिए उनका देहदान किया गया। स्व. संध्या नाहर का यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इस देहदान से भविष्य के…
Read More
नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

उदयपुर, 13 जनवरी । नारायण सेवा संस्थान में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन लियो का गुड़ा स्थित बड़ी परिसर में निदेशक वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित कर सभी ने सुख, समृद्धि एवं…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम द्वारा नव वर्ष पर दिया एकता व सेवा का संदेश

रोटरी क्लब उद्यम द्वारा नव वर्ष पर दिया एकता व सेवा का संदेश

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर उद्यम द्वारा नववर्ष का शुभारंभ “बेटर टुगेदर” थीम के साथ किया गया, जिसमें एकता और सेवा  का सशक्त संदेश दिया गया। रोटरी क्लब वसुधा, पन्नाधाय, उदय, मीरा, अशोका एवं आरएमबी ने मिलकर समाज सेवा के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर उद्यम के अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ सचिव सुश्री जूली मर्मट एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी उपस्थित थे। समारोह में प्रांतपाल मनोनीत दीपक सुखाड़िया एवं पूर्व जिला गवर्नर डॉ. निर्मल कुणावत सहित अनेक रोटरी सदस्य मौजूद थे।
Read More
error: Content is protected !!