मकर संक्रांति पर बीसीआई ने किया फिल्म ‘दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन’ की टीम का सम्मान
उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय सितोलिया कार्यक्रम में फिल्म दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन की पूरी टीम ने शिरकत की। यह कार्यक्रम शोभागपुरा 100 फीट, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया गया, जहां बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ne फिल्म की टीम का पारंपरिक उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर एवं लीड एक्टर नईम खान उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन’ देशभक्ति, त्याग और भारतीय सेना के अदम्य साहस को दर्शाने वाली फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म…
