भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्री देवेंद्र धाम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज
उदयपुर। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवं राजकीय आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 15 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में आयोजित होगा। ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रजनी डांगी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही एक्यूपंक्चर थेरेपी, योग थेरेपी एवं कपिंग थेरेपी जैसी सेवाओं का लाभ भी उपस्थित जन ले सकेंगे। मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य…
