Year: 2026

बांसवाड़ा युवाओं की प्रेरणा, सेवा की मिसाल : तेजतर्रार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी संभालेंगी बांसवाड़ा की कमान

बांसवाड़ा युवाओं की प्रेरणा, सेवा की मिसाल : तेजतर्रार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी संभालेंगी बांसवाड़ा की कमान

गुना की बेटी से यूथ आइकन तक का सफर बांसवाड़ा, 15 मार्च। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी 2018 बैच की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी गुरुवार को बांसवाड़ा जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। ज्ञान, संवेदनशीलता और सेवा की भावना से भरी ज्येष्ठा का व्यक्तित्व एक सख्त पुलिस अधिकारी के साथ-साथ एक मार्गदर्शक और प्रेरक का भी है। मध्यप्रदेश के गुना जिले के बिजली बोर्ड में कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य व स्कूल प्राचार्य मंजू देवी के घर जन्मी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बचपन से ही सनातन संस्कारों और नैतिक…
Read More
राजस्थान दिवस सप्ताह : डिजिटल क्विज, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं

राजस्थान दिवस सप्ताह : डिजिटल क्विज, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं

विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग उदयपुर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में डिजिटल क्विज, निबंध लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। डिजिटल क्विज के माध्यम से छात्रों ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, लोकसंस्कृति और समकालीन विकास से जुड़े प्रश्नों का उत्तर…
Read More
‘राज सखी मेले’ का शुभारंभ : लोक संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा संगम

‘राज सखी मेले’ का शुभारंभ : लोक संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा संगम

उदयपुर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को नगर निगम प्रांगण स्थित टाउन हॉल परिसर में जिला प्रशासन तथा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राज सखी मेले का भव्य शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे। विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। इन…
Read More
विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ दौड़ा उदयपुर

विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ दौड़ा उदयपुर

राजस्थान दिवस सप्ताह विकसित राजस्थान रन में हजारों लोगों ने लिया भाग उदयपुर, 15 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विकसित राजस्थान रन (मैराथन) का आयोजन फतहसागर की पाल पर हुआ। इसमें हजारों लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ रविवार को फतहसागर की पाल पर उत्साह…
Read More
जिला जिम्नास्टिक संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, हिम्मत सिंह अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह सचिव मनोनीत

जिला जिम्नास्टिक संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, हिम्मत सिंह अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह सचिव मनोनीत

उदयपुर, 15 मार्च। जिला जिम्नास्टिक संघ के रविवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में हिम्मत सिंह चौहान अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह भाटी सचिव मनोनीत किए। चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह चन्देल ने बताया कि रविवार को लोढ़ा कॉम्पलेक्स में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें वर्ष 2026-30 के लिए अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी, उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाह, डॉ. भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, जगदीश जालानिया, कोषाध्यक्ष डॉ. डिम्पल सौलंकी, संयुक्त सचिव नरेन्द्र सिंह चौहान, लोकेन्द्र सिंह चूण्डावत, प्रकाश पटेल, निरंजन सिंह चम्पावत मनोनीत किए गए वहीं करणीपाल सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, अनिल आचार्य, सुदर्शन सिंह…
Read More
संतों के करकमलों से भारतीय नववर्ष उत्सव का पोस्टर विमोचन

संतों के करकमलों से भारतीय नववर्ष उत्सव का पोस्टर विमोचन

18 मार्च को भगवा वाहन रैली, 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा उदयपुर, 14 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर में भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जगदीश मंदिर परिसर में पूज्य संतों के करकमलों से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी के मंदिर में अर्पित किया। साथ ही शहर एवं आसपास के गांवों में भारतीय नववर्ष उत्सव के…
Read More
नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम की महिलाओं ने लगायी मेंहदी,आज जमेगी भक्ति संध्या

नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम की महिलाओं ने लगायी मेंहदी,आज जमेगी भक्ति संध्या

उदयपुर। नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम की महिलाओं ने लगायी मेंहदी,आज जमेगी भक्ति संध्या उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल हिरणमगरी सेक्टर 4, ओसवाल सभा उदयपुर एवं लोढ़ा भाईपा संस्थान द्वारा स्व. केसरबाई लोढ़ा की पावन स्मृति में कल 15 मार्च रविवार को टाउनहाॅल प्रंागण में एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम भव्य भक्ति संध्या आयोजित की जायेगी। इससे पूर्व आज मण्डल की महिलाओं ने नाकोड़ा भैरव के नाम की मंेहदी लगायी। संस्थान के अध्यक्ष मनोहर तलेसरा ने बताया कि भक्ति संध्या में आने वाले भक्तों के लिये गर्मी से बचाव हेतु कूलर भी लगाये जायेंगे। सचिव हस्तीमल…
Read More
चित्तौड़गढ़ जोहर मेले में सहभागिता हेतु उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी का उदयपुर आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

चित्तौड़गढ़ जोहर मेले में सहभागिता हेतु उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी का उदयपुर आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जोहर मेले में सहभागिता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे उदयपुर एयरपोर्ट होते हुए चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल…
Read More
बीसीआई की दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक सम्पन्न, नए चैप्टर की हुई शुरुआत : मुकेश माधवानी

बीसीआई की दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक सम्पन्न, नए चैप्टर की हुई शुरुआत : मुकेश माधवानी

नई दिल्ली। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक 14 मार्च को कनॉट प्लेस स्थित एच-36 दास प्रकाश रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में दिल्ली चैप्टर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर जैसे खूबसूरत छोटे शहर लेक सिटी से शुरू हुआ एक सपना आज भारत की राजधानी दिलवालों की दिल्ली में अपना बीसीआई चैप्टर लाइव कर चुका है। उन्होंने दिल्ली के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त…
Read More
उदयपुर में ‘जज्बात ओपन माइक 3.0’ सफलतापूर्वक आयोजित, युवाओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा

उदयपुर में ‘जज्बात ओपन माइक 3.0’ सफलतापूर्वक आयोजित, युवाओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में बीसीआई युवा , द सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जज्बात ओपन माइक 3.0 कार्यक्रम धारा कैफे एंड रेस्टोरेंट, न्यू नवरत्न रोड, श्रीनाथ कॉलोनी में उत्साह और रचनात्मक माहौल के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के कई युवा कलाकारों ने कविता, कहानी, गायन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना…
Read More
error: Content is protected !!