श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की नारी वैभव मुहिम पूरे राजस्थान में चलाने की आवश्यकता: दीप्ति किरण माहेश्वरी
महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा उदयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन जा चलाई जा रही नारी वैभव मुहिम को पूरे राजस्थान में चलाए जाने की आवश्यकता है जिससे जरुरत मंद हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। विधायक श्रीमती माहेश्वरी शनिवार को श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के राजसमंद सेंटर के शुभारंभ अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नारी वैभव मुहिम के तहत सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से बडी संख्या में महिलाएं…
