Day: November 4, 2026

धन से पहले धर्म, सदाचार और विवेक को जीवन में उतारें – प्रशांत अग्रवाल

धन से पहले धर्म, सदाचार और विवेक को जीवन में उतारें – प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 4 नवंबर। दीपावली केवल धन-संपत्ति अर्जित करने का नहीं, बल्कि धर्म, सदाचार, विवेक और सेवा को जीवन में अपनाने का पर्व है। धन की सार्थकता तभी है, जब उससे स्वयं के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियां आएं। यह विचार नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने दीपावली से जुड़े धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से जीवन के नैतिक और व्यावहारिक संदेश समझाए। इनमें प्रह्लाद और इंद्र की कथा, लक्ष्मी-गणेश प्रसंग, समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर वध…
Read More
दिखावे की जिंदगी छोड़ आत्मा की सुंदरता पहचानें – साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

दिखावे की जिंदगी छोड़ आत्मा की सुंदरता पहचानें – साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बुधवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को धर्म संदेश देते हुए कहा कि परमात्मा महावीर ने केवलज्ञान प्राप्त कर जिनशासन की स्थापना की और संसार के जीवों में स्वयं को जानने तथा आत्मचेतना को पहचानने की प्यास जगाई। जीवन में यह प्यास पैदा होना बेहद जरूरी है। प्यास जितनी गहरी होगी, पानी का महत्व उतना ही अधिक समझ में आएगा। साध्वीश्री ने कहा कि आज मनुष्य बाहरी सुंदरता के पीछे भाग रहा है, लेकिन अपनी आंतरिक चेतना को पहचानने का प्रयास नहीं कर रहा। बाजार में सौंदर्य प्रसाधनों…
Read More
धमिका काई कप में जापान कराटे क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

धमिका काई कप में जापान कराटे क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, कोच हर्ष वैष्णव के मार्गदर्शन में मिली सफलता उदयपुर। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित धमिका काई कप-2026 में जापान कराटे क्लब, उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अर्श मलारा, क्रियांश मेघवाल, अंगद कुमार, समर जैन और अध्ययन जैन शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में रुद्राक्ष…
Read More

दूसरों के दोष देखने के बजाय अपने भीतर झांकेंःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

’देवेंद्र धाम में आज से हुआ महाप्रभु महावीर की अंतिम वाणी उत्तराध्ययन सूत्र का शुभारंभ उदयपुर, 4 नवम्बर। देवेन्द्रधाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि महावीर स्तुति हमें अपने भीतर के दोषों को देखने और सुधारने की सीख देती है। सामान्यतः मानव मन हमेशा दूसरों की कमियों पर ध्यान केंद्रित करता है। यदि हम एक अंगुली किसी दूसरे की तरफ उठाते हैं, तो तीन अंगुलियां स्वतः हमारी अपनी ओर उठती हैं। उन्होंने कहा कि दूरबीन दूसरों को दिखाती है, जबकि कांच (आईना) स्वयं का अक्स दिखाता है। हमें कांच की…
Read More

महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में दीपावली की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से बुधवार को महावीर कॉलेज परिसर में दीपावली उत्सव हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर को दीपावली के उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की। समारोह में महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष अशोक जैन, सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलम मोदी सहित संस्थान के व्याख्याता, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश…
Read More
दीपावली पर मायड़ ऐप का बड़ा तोहफा, सुपरहिट राजस्थानी फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब बिल्कुल मुफ्त

दीपावली पर मायड़ ऐप का बड़ा तोहफा, सुपरहिट राजस्थानी फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब बिल्कुल मुफ्त

उदयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मायड़ ऐप ने राजस्थानवासियों को मनोरंजन का विशेष उपहार दिया है। दर्शकों के बीच लोकप्रिय राजस्थानी सुपरहिट फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब मायड़ ऐप पर बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध होगी। इस पहल के माध्यम से दर्शक घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थानी सिनेमा का आनंद उठा सकेंगे। फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ को हजारों दर्शकों का प्यार और सराहना मिल चुकी है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत, माता-पिता का सम्मान, बच्चों में संस्कार और बुजुर्गों के प्रति आदर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी मनोरंजन के साथ…
Read More
एचडीएफसी बैंक में मिलेगी ‘कैपिटल गेन्स अकाउंट्स स्कीम – 1988’ के तहत डिपॉजिट की सुविधा

एचडीएफसी बैंक में मिलेगी ‘कैपिटल गेन्स अकाउंट्स स्कीम – 1988’ के तहत डिपॉजिट की सुविधा

 उदयपुर : भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक,एचडीएफसी बैंक को सरकार से 'कैपिटल गेन्स अकाउंट्स स्कीम (सीजीऐएस) 1988' के तहत डिपॉजिट स्वीकार करने की अनुमति मिल गई है। सीजीऐएस करदाताओं को अपने इस्तेमाल न किए गए कैपिटल गेन्स को बैंक खाते में अधिकतम तीन साल तक रख सकने की सुविधा देती है। सीजीऐएस के ज़रिए, वे करदाता जो इनकम टैक्स फाइल करने की समय-सीमा से पहले अपना री-इन्वेस्टमेंट (पुनः निवेश) पूरा नहीं कर पाते हैं, वे बैंक की शहरी और अर्ध-शहरी शाखाओं, ग्रामीण शाखाओं को छोड़कर, में बचत खाता (ऐ) और फिक्स्ड डिपॉजिट (बी) खोल सकते हैं। इनकम टैक्स…
Read More
त्योहारों के दौरान सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के लिए एनपीसीआई के सुरक्षा सुझाव

त्योहारों के दौरान सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के लिए एनपीसीआई के सुरक्षा सुझाव

उदयपुर : त्योहारों के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर आकर्षक छूट, सीमित समय के लिए खास ऑफर और कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो लोगों को जल्दी खरीदारी करने के लिए प्रेरित करती हैं। त्योहारों की इस भागदौड़ में कई बार लोग ऐसे ऑफर का फायदा उठाने के लिए बिना सोचे-समझे फैसला कर लेते हैं, जो देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। साइबर ठग लोगों के इस व्यवहार को अच्छी तरह समझते हैं और चालाकी  के जरिए इसका फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं।। तकनीक के साथ ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे…
Read More
‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ के तहत जिलेभर में जागरूकता की मुहिम तेज

‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ के तहत जिलेभर में जागरूकता की मुहिम तेज

भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन की लत से बचाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिले में टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 4.0 के तहत व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के चिकित्सा संस्थानों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन…
Read More
‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ का नारा बुलंद, भाजपा ने निकाली विशाल

‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ का नारा बुलंद, भाजपा ने निकाली विशाल

बोले रामलाल शर्मा - लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की’ ’उदयपुर, 04 नवम्बर।’ भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सूरजपोल चौराहे से विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली सूरजपोल से शुरू होकर बापू बाजार होते हुए टाउनहॉल स्थित बैंक चौराहे पर पहुंची, जहां सभा में परिवर्तित हो गई। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि रैली को भाजपा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह…
Read More
error: Content is protected !!