Day: August 17, 2026

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित डॉ विक्रम साराभाई स्मृति संगोष्ठी में दी गई जानकारी  

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित डॉ विक्रम साराभाई स्मृति संगोष्ठी में दी गई जानकारी  

अंतरिक्ष विज्ञान पर 19 अगस्त , बुधवार को होगा विद्या भवन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम  देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक करेंगे विद्यार्थियों से संवाद उदयपुर, 17 अगस्त 2026। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की स्मृति में सोमवार को  विद्या भवन पॉलिटेक्निक, उदयपुर में “विकसित भारत की ओर भारत की अंतरिक्ष यात्रा : डॉ. विक्रम साराभाई की दूरदृष्टि से नई उड़ान तक” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।  इसी क्रम में भारतीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम श्रृंखला में आगामी बुधवार को वृहद कार्यक्रम विद्या भवन ऑडिटोरियम  में आयोजित होगा। सोमवार को आयोजित  कार्यक्रम के प्रारंभ में…
Read More
सांसद डॉ मन्नालाल रावत बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सांसद डॉ मन्नालाल रावत बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। रावत की नियुक्ति को राजस्थान सहित देशभर में आदिवासी समाज के बीच भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता…
Read More
भगवान महाकालेश्वर की मौजूदगी में हुई मंदिर भूमि की वैज्ञानिक पैमाइश

भगवान महाकालेश्वर की मौजूदगी में हुई मंदिर भूमि की वैज्ञानिक पैमाइश

रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर की आराजी 5 और वर्तमान आराजी 42 की हुई नपती, ईटीएस मशीन से तय की गई वास्तविक सीमा उदयपुर।रानी रोड स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर की भूमि की वास्तविक सीमा तय करने के लिए सोमवार को न्यायालय के आदेश पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से पैमाइश की गई। खास बात यह रही कि न्यायालय में चल रहे मामले में स्वयंश्री 1008 भगवान मंदिर मूर्ति श्री महाकालेश्वर जी महादेवको पक्षकार बनाया गया है। ऐसे में कोर्ट कमीश्नर द्वारा भगवान महाकालेश्वर की मौजूदगी में उनकी ही भूमि की ईटीएस मशीनए ड्रोन से वास्तविक सीमाए मंदिर भूमि पर…
Read More
शक्तिनगर में कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत: पुष्प वर्षा, सेगारी प्रसाद और भजनों से गूंजा शक्तिनगर

शक्तिनगर में कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत: पुष्प वर्षा, सेगारी प्रसाद और भजनों से गूंजा शक्तिनगर

उदयपुर। शहर के आयड़ स्थित गंगू कुंड से उबेश्वर जी मंदिर जाने वाली विशाल कांवड़ यात्रा का शक्तिनगर में व्यापार मंडल और शिव भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के शक्तिनगर पहुँचने पर व्यापार मंडल एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कांवड़ियों की अगवानी की।                  शक्तिनगर व्यापार मंडल के महासचिव जितेन्द्र कालरा ने बताया कि लिबर्टी पेंट्स के बाहर कांवड़ियों और शिव भक्तों पर फूलों की जोरदार बौछार कर उनका अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सेगारी,फल प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, वहीं गूंजते मधुर…
Read More
सफाईकर्मी पिंटू की ईमानदारी से लौटा यात्री का नकदी से भरा पर्स, आरपीएफ की तत्परता सराहनीय

सफाईकर्मी पिंटू की ईमानदारी से लौटा यात्री का नकदी से भरा पर्स, आरपीएफ की तत्परता सराहनीय

उदयपुर, 17 सितम्बर। दिल्ली से उदयपुर आ रही मेवाड़ एक्सप्रेस में यात्री महेंद्र तलेसरा का पर्स सीट पर छूट गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी परमजीत सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पर्स की तलाश करवाई। ट्रेन में कार्यरत सफाईकर्मी पिंटू को पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पर्स को तुरंत आरपीएफ कार्यालय में जमा करा दिया। पर्स मिलने की सूचना परमजीत सिंह ने तत्काल महेंद्र तलेसरा को दी। उदयपुर आरपीएफ कार्यालय पहुंचने पर सुरेंद्र सिंह एवं विकास कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पर्स सुरक्षित रूप से महेंद्र तलेसरा को सुपुर्द किया। महेंद्र तलेसरा…
Read More
‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम में हियांशी औदिच्य सेमाल को मिला पहला स्थान

‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम में हियांशी औदिच्य सेमाल को मिला पहला स्थान

- सेंट्रल एकेडमी हिरण मगरी सेक्टर-3 में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उदयपुर, 17 अगस्त । हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मयुरेश औदिच्य ने बताया कि समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के एकत्रीकरण एवं विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यालय के युवा प्रबंधक शिवांगम वत्स ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट, देशभक्ति समूहगान, नृत्य एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का…
Read More
युवा नशा मुक्त एवं युवतियां फैशन मुक्त होने पर ही राष्ट्र कल्याण संभव : आचार्य विजयराज

युवा नशा मुक्त एवं युवतियां फैशन मुक्त होने पर ही राष्ट्र कल्याण संभव : आचार्य विजयराज

जेजेसी का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा सम्पन्न उदयपुर, 17  अगस्त। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर उदयपुर के  का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में तथा अध्यक्ष अरूण मेहता के नेतृत्व में पडासली स्थित नाकोड़ा धाम, अजमेर स्थित नारेली तीर्थ एवं पुष्कर के ब्रह्माजी मंदिर व पुष्कर घाट पर पूजा उपासना के बाद ब्यावर में शांतक्रांत संघ के आचार्य विजयराज महाराज के चरणों में पहुंचे। जहां आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा नशा मुक्त व युवतियां फैशन मुक्त तथा राष्ट्र प्रदर्शन मुक्त हो जाए तो समाज में क्रांतिकारी…
Read More
error: Content is protected !!