राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी
साहित्यकार संगम एवं काव्यगोष्ठी-2026 साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती पर सजा साहित्य का भव्य मंच राजस्थान साहित्य अकादमी एवं परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित प्रतापगढ़। राज्य सरकार के राजस्थान साहित्य अकादमी तथा परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में पेंशनर्स समाज भवन सभागार में "साहित्यकार संगम एवं काव्य गोष्ठी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों, कवियों, गीतकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। साहित्यकार श्री सुरेन्द्र सुमन ने बताया कि…
