अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं मे होगा
आचार्य महाश्रमण का होगा सानिध्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत करेंगे अध्यक्षता, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा उदयपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्रीजी हुजूर डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे। यह आयोजन तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक संरक्षण व मार्गदर्शन में संपन्न होगा। उदयपुर के गोवर्धन विलास स्थित शिकारबाड़ी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं महामंत्री सौरभ पटावरी सहित देशभर से आए पदाधिकारियों…
