Day: July 25, 2026

शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष

शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने शनिवार को प्रदेश स्तर पर संगठन की महिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की। बागडी ने बताया कि श्रीमती शिवानी त्रिवेदी को संगठन की महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रियंका गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष, निर्मला कंवर को उदयपुर जिलाध्यक्ष, चंदा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, ज्योति वैष्णव व लक्ष्मी साहू का जिला सचिव, रेखा ठक्कर, कमला, रीना खटीक तथा वर्षा जैन को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। बागडी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर महिला इकाई संगठन के मुख्य…
Read More
मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आज लगेगा 5वां नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष सेवा शिविर

मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आज लगेगा 5वां नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष सेवा शिविर

प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित होंगे मुख्य अतिथि, 51 विद्वान ज्योतिषाचार्य देंगे नि:शुल्क परामर्श उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़, बीइंग मानव सेवा संस्थान एवं मेवाड़ ज्योतिष, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार, 26 जुलाई को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 5वें वैदिक नि:शुल्क ज्योतिष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित होंगे। राहुल अग्रवाल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि…
Read More
अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, लफ़्ज़ों की महफ़िल के सम्मान समारोह में होंगे देशभर के कवि शामिल

अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, लफ़्ज़ों की महफ़िल के सम्मान समारोह में होंगे देशभर के कवि शामिल

‘माँ’ विषय पर काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान, लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य आज अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में होंगे देशभर के रचनाकार शामिल उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आज  (रविवार, 26 जुलाई ) को सायंकाल 4.00 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन संस्था की मासिक साहित्यिक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें उदयपुर सहित देशभर…
Read More
चतुर्थ श्रेणी भर्ती के शिक्षा विभागान्तर्गत उदयपुर जिला आवंटित अभ्यर्थियों की 28 से 30 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

चतुर्थ श्रेणी भर्ती के शिक्षा विभागान्तर्गत उदयपुर जिला आवंटित अभ्यर्थियों की 28 से 30 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

वरीयता का लाभ लेने हेतु 27 को भेजने होंगे आवश्यक दस्तावेज उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं शिक्षा विभागान्तर्गत उदयपुर जिले में पदस्थापन हेतु आवंटित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए 28 से 30 जुलाई तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) दीपक गौड़ ने बताया कि निदेशालय निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थी जिन्हें उदयपुर जिला आवंटन किया गया है, काउंसलिंग में वरीयता प्राप्त श्रेणी यथा दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, एकल महिला, भूतपूर्व सैनिक, पति-पत्नी प्रकरण, शहीद परिवार के आश्रित/असाध्य रोग…
Read More
स्वदेशी मेले के पोस्टर का हुआ लोकार्पण, सहकारी भंडार की ओर से भी लगेंगे स्टॉल

स्वदेशी मेले के पोस्टर का हुआ लोकार्पण, सहकारी भंडार की ओर से भी लगेंगे स्टॉल

आज कार्यालय का होगा शुभारंभ उदयपुर। उदयपुर में 2 अक्टूबर 2026 से लगने वाले चार दिवसीय सांसद स्वदेशी मेले को लेकर पोस्टर का लोकार्पण शनिवार को हुआ। रविवार को कार्यालय शुभारंभ के साथ ही स्वदेशी मेले की तैयारियां युद्द स्तर पर शुरु हो जाएगी। मेला संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि यह मेला 4 दिवसीय होगा जिसमें स्थानीय एवं आस पास के क्षेत्रों के उद्यमी एवं व्यापारी अपने उत्पादों का परदर्शन था विपणन कर पाएंगे। शनिवार को मेले के पोस्टर लोकार्पण के दौरान उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के जीएम प्रमोद कुमार, कलडवास चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टी के अध्यक्ष…
Read More
शताब्दी वर्ष 2037 तक 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य, तीनों परिसर होंगे पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

शताब्दी वर्ष 2037 तक 30 हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य, तीनों परिसर होंगे पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

राजस्थान विद्यापीठ में रिसर्च बोर्ड एवं एकेडमिक काउंसिल की बैठक सम्पन्न, नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान विद्यापीठ की रिसर्च बोर्ड एवं एकेडमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व में आयोजित बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि वर्ष 2037 में…
Read More
गुरु सान्निध्य से ही मिलता है सम्यक्त्व का प्रकाश, दादा गुरुदेव का जीवन मानवता के लिए प्रेरणाःसाध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी

गुरु सान्निध्य से ही मिलता है सम्यक्त्व का प्रकाश, दादा गुरुदेव का जीवन मानवता के लिए प्रेरणाःसाध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी

दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सूरिश्वर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर वासुपूज्य दादाबाड़ी में  गुणानुवाद,पूजा और श्रद्धा का अनुपम संगमउदयपुर। श्री वासुपूज्य मंदिर सूरज पोल दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत शनिवार को साध्वी डॉ.श्री विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 की पावन निश्रा में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वर मसा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गुणानुवाद सभा में गुरु महिमा, आध्यात्मिक चिंतन और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी प्रज्ञानजना श्रीजी, साध्वी नमनरुचि श्रीजी, साध्वी योगरुचि श्रीजी एवं साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी द्वारा मंगल गीत से हुआ। इसके…
Read More
मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026 : मेवाड़ की छिपी नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026 : मेवाड़ की छिपी नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

- 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन उदयपुर, 25 जुलाई। मेवाड़ अंचल की छिपी एवं उभरती हुई नृत्य प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से कोंटेंट्रा द्वारा "मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026" का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक सार्थक कंठालिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को अपनी कला, मेहनत और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। मेस्ट्रो के संस्थापक निदेशक सत्यम शर्मा…
Read More
error: Content is protected !!