Month: June 2026

सिन्धी समाज का यूपीएससी मार्गदर्शन शिविर

सिन्धी समाज का यूपीएससी मार्गदर्शन शिविर

उदयपुर। युवाओं को देश की सर्वाेच्च प्रशासनिक एवं राजकीय सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसएसडी उदय अकादमी, नागपुर (राजस्थान शाखा) द्वारा रविवार को उदयपुर में यूपीएससी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा की रणनीति, अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, इंटरव्यू की तैयारी एवं प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। अकादमी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि कार्यक्रम में…
Read More
उदयपुर टेस्ट मेकर्स की ओर से ‘उदयपुर मास्टर शेफ’ का आयोजन आज, डॉ. पुष्पा कोठारी रहेंगी मुख्य अतिथि

उदयपुर टेस्ट मेकर्स की ओर से ‘उदयपुर मास्टर शेफ’ का आयोजन आज, डॉ. पुष्पा कोठारी रहेंगी मुख्य अतिथि

उदयपुर, 27 जून। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में "उदयपुर मास्टर शेफ" का आयोजन आज 28 जून (रविवार) को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता का रिपोर्टिंग समय दोपहर 5 बजे निर्धारित किया गया है। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़े) के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की थीम "समर स्पेशल डिश" रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी दंपति अपनी रचनात्मकता, स्वाद और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं…
Read More
36 साल बाद कलम पकड़ी और 12वीं पास कर ली गीता देवी ने

36 साल बाद कलम पकड़ी और 12वीं पास कर ली गीता देवी ने

-सुनील गोठवाल उदयपुर। अगर पढ़ाई को लेकर मन में जज्बा हो तो उम्र सिर्फ एक नम्बर कहलाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया हैं सेवा मंदिर में कार्यरत गीता देवी प्रजापत ने। गीता देवी ने 36 साल बाद वापस कलम पकड़ी और शिक्षा के पायदान चढ़ते हुए 12 वीं बोर्ड ओपन परीक्षा देकर सफलता हासिल की। गीता देवी ने बताया कि नवम्बर 2021 में पति अशोक प्रजापत के आकस्मिक देहावसान के बाद बच्चों और पौत्री पीहू को पढ़ाते पढ़ाते अचानक ख्याल आया कि क्यों न पढ़ाई पूरी की जाए। गीता देवी ने वर्ष 1990 में नवीं की परीक्षा दी थी।…
Read More
‘मंथन 2026’ में शिक्षकों को मिला सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद का मंत्र, 100 से अधिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

‘मंथन 2026’ में शिक्षकों को मिला सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद का मंत्र, 100 से अधिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

सकारात्मक भाषा और सोच से सफलता का मार्ग प्रशस्तःडॉ. स्वीटी छाबड़ा उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि एवं एनआईसीसी एज्यूकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आर.के. पुरम स्थित द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं बी.एड. कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ‘अध्यापक अभिनव कार्यक्रम - मंथन 2026’ कार्यशाला का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद एवं आत्मविकास पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनआईसीसी की निदेशक, रोटरी क्लब दृष्टि की पूर्वाध्यक्ष एवं मेंटल हेल्थ एंड हीलिंग कोच डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने शिक्षकों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक सोच के…
Read More
रोटरी में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मानः राजेश चुघ बने डिस्ट्रिक्ट 3056 के ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर’

रोटरी में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मानः राजेश चुघ बने डिस्ट्रिक्ट 3056 के ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर’

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में सेवा, समर्पण और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले रोटेरियन राजेश चुघ को डिस्ट्रिक्ट का प्रतिष्ठित ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रज्ञा मेहता के सफल कार्यकाल के समापन अवसर पर दिया गया। गरिमामयी सम्मान समारोह में पीडीजी अजय कला, पीडीजी बलवंत चिराना, डीजीई अरुण बगड़िया, डीजीई दीपक सुखाड़िया, डीजीएन डॉ. के.सी. शर्मा, पीडीजी निर्मल सिंहवी एवं पीडीजी निर्मल कुणावत की उपस्थिति में राजेश चुघ को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान राजेश चुघ ने अधीनस्थ क्लबों का प्रभावी मार्गदर्शन करते…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण 76वें स्थापना दिवस पर भव्य प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन, आज वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ से होगी शुरुआत

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण 76वें स्थापना दिवस पर भव्य प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन, आज वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ से होगी शुरुआत

उदयपुर। संभाग के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स, कंपनी सचिव एवं कर सलाहकारों के प्रतिष्ठित संगठन ेउदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन अपने गौरवमयी इतिहास के 75 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्लैटिनम जुबली के अंतर्गत 76वें स्थापना दिवस को 28-29 जून को बेहद भव्य स्तर पर मनाने जा रहा है। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरुआत एसोसिएशन द्वारा रविवार 28 जून को वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ “ थीम पर फतहसागर झील पर एक विशेष वॉकथॉन के आयोजन द्वारा किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता वॉक…
Read More
अकासा एयर अक्टूबर से उदयपुर के लिए शुरू करेगा दो विमान सेवा

अकासा एयर अक्टूबर से उदयपुर के लिए शुरू करेगा दो विमान सेवा

उदयपुर। विश्व पर्यटन मानचित्र पर ख्यात झीलों की नगरी उदयपुर के लिए अकासा एयर आगामी अक्टूबर से दो विमान सेवा शुरू कर सकती है। डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में पहचान स्थापित करने वाली पर्यटन नगरी उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी मज़बूत करने की दिशा में अच्छी खबर मानी जा रही है। अकासा एयर ने गुरुवार को अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से उदयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा की घोषणा की। अकासा एयर संभवतया 15 अक्टूबर से एयरलाइन उदयपुर को दो महानगरों मुंबई और बेंगलुरु से डेली नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन के अनुसार, इन रूटों के लिए…
Read More
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए 46 मेहमान, दस भर्ती

शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए 46 मेहमान, दस भर्ती

उदयपुर। सलूम्बर जिले के खेरकी गांव स्थित भमात फला की ढाणी में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 46 मेहमान बीमार हो गए। इनमें से दस मेहमानों को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सलूम्बर जिले के खेरकी गांव स्थित भमात फला की ढाणी में संदीप मीणा पुत्र गोविंद मीणा की गुरुवार को शादी के उपलक्ष में समारोह था जिसमें मेहमानों के लिए खाना किया गया। दोपहर में मेहमानों ने खाना खाया। इसके करीब आधे से एक घंटे बाद मेहमानों को पेट दर्द, उल्टी—दस्त की शिकायत हुई। संदीप की बारात खेरकी गांव से…
Read More
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव

स्थापित देवता एवं मातृका पूजन के साथ विष्णुयाग का शुभारंभ, 81 दिव्य कलशों से हुआ कीर्ति स्तंभ का महास्नपन बड़ोदिया (बांसवाड़ा)। 26 जून। समस्त गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज, बड़ोदिया एवं श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक ऋचाओं, शंखध्वनि और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। हेमाद्रि संकल्प के साथ प्रारंभ…
Read More
गाय के बछडे का अधजला शव मिलने से आक्रोशित गौ भक्तों ने जाम किया हाईवे

गाय के बछडे का अधजला शव मिलने से आक्रोशित गौ भक्तों ने जाम किया हाईवे

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर—बलीचा बाईपास पर गीतांजली हॉस्पिटल के समीप सडक किनारे शुक्रवार को सुबह गाय के बछडे का अधजला शव मिलने से माहौल गर्मा गया। मौके पर जमा हुए गौभक्तों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदशन किया। पुलिस ने समझाईश करते हुए कार्रवाई के लिए दो दिन की मोहलत मांगी है। पुलिस के अनुसार गीतांजली हॉस्प्टिल के पास सडक किनारे शुक्रवार सुबह एक गाय के बछडा का अधजला शव पडे होने की सूचना मिली। यह सूचना आग की तरह शहर में फैल गई और देखते ही देखते गौ भक्त और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बडी संख्या में मौके पर…
Read More
error: Content is protected !!