Month: June 2026

गुजरात की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी “खेल मृगा” उदयपुर में रच रही है फिटनेस और खेल संस्कृति का नया अध्याय

गुजरात की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी “खेल मृगा” उदयपुर में रच रही है फिटनेस और खेल संस्कृति का नया अध्याय

बीसीआई के सहयोग से युवाओं और प्रोफेशनल्स को मिल रहा सक्रिय जीवनशैली का मंच, "अब सब खेलेंगे" के संकल्प के साथ देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी बनने की ओर अग्रसर उदयपुर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती व्यस्तता और डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के बीच जहां लोगों का मैदानों से जुड़ाव लगातार कम होता जा रहा है, वहीं गुजरात की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एवं एक्टिव लाइफस्टाइल कम्युनिटी 'खेल मृगा' लोगों को फिर से खेलों और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का काम कर रही है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के…
Read More
एकादशी पर गौसेवा का अनुकरणीय संकल्पःअग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने गोशाला में वितरित किया हरा चारा

एकादशी पर गौसेवा का अनुकरणीय संकल्पःअग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने गोशाला में वितरित किया हरा चारा

गौमाताओं के लिए फॉगर सिस्टम भी किया भेंट, सेवा और संवेदना का दिया संदेश उदयपुर। एकादशी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए पशुपति कल्याण परिषद गोशाला, बलीचा में गौमाताओं के लिए एक मिनी ट्रक हरे चारे का वितरण किया गया। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में गौवंश को राहत प्रदान करने हेतु गोशाला के शेड में फॉगर सिस्टम भी स्थापित कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से समाज…
Read More
जब आत्मा पहुंचे सिद्धशिला की ओरःभगवान शांतिनाथ का पावन मोक्ष कल्याणक 14 जून को श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाएगा

जब आत्मा पहुंचे सिद्धशिला की ओरःभगवान शांतिनाथ का पावन मोक्ष कल्याणक 14 जून को श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाएगा

जन्म, तप और निर्वाण एक ही दिन होने से और भी महिमामय है भगवान शांतिनाथ का कल्याणक, ध्यानोदय तीर्थ में होंगे दिव्य धार्मिक अनुष्ठान उदयपुर। जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के पावन निर्वाण (मोक्ष) कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन 14 जून, रविवार को ध्यानोदय तीर्थ में धर्म, साधना और भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न होगा। इस अवसर पर संपूर्ण तीर्थ परिसर को भव्य एवं आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया है, जहां श्रद्धालु भगवान के मोक्ष महोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार मोक्ष कल्याणक वह दिव्य क्षण है, जब आत्मा…
Read More
राजपूत समाज की महिला शक्ति को मिलेगा नया नेतृत्व: ललिता कंवर यदुवंशी ने ग्रहण की राजपूत महासभा संस्थान की सदस्यता

राजपूत समाज की महिला शक्ति को मिलेगा नया नेतृत्व: ललिता कंवर यदुवंशी ने ग्रहण की राजपूत महासभा संस्थान की सदस्यता

महिलाओं के सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संस्कार और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प उदयपुर। राजपूत समाज में महिलाओं की सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समाजसेवी ललिता कंवर यदुवंशी ने राजपूत महासभा संस्थान की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद ललिता कंवर यदुवंशी ने कहा कि समाज की महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, संस्कार, स्वास्थ्य…
Read More
कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने व सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर

कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने व सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर

लीड बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक उदयपुर, 10 जून। मार्गदर्शी बैंक कार्यालय, उदयपुर की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की जमा-अग्रिम के मूलभूत आकड़ों, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण उपलब्धि, साख-जमा अनुपात, कृषि ऋण एवं अन्य केंद्र/राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के ऋण आवेदनों की प्रगति की पर चर्चा एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई। बैठक के आरंभ में अग्रणी ज़िला प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि मार्च 2025…
Read More
नारी चौपाल में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नारी चौपाल में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सौंपे गए चेक, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी उदयपुर, 10 जून। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को सहेलियों की बाड़ी स्थित एसआईईआरटी सभागार में नारी चैपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों की सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने उपस्थित मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एक अत्यंत प्रासंगिक विषय…
Read More
प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

सांसद, संभागीय आयुक्त व कलक्टर ने किया महादेव का अभिषेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की मंगलकामना उदयपुर, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर बुधवार को उदयपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक, पूजन एवं महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और उत्तरोत्तर विकास की कामना की गई। कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी तथा जिला कलेक्टर गौरव…
Read More
घर—घर पहुंचने लगी हल्दीघाटी विजय की गाथा

घर—घर पहुंचने लगी हल्दीघाटी विजय की गाथा

-महाराणा प्रताप जयंती व हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव   -17 जून को होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां जारी उदयपुर, 10 जून। 'टोप कट्यो सर धड़ कट्यो, जीणा जामण साथ। असी धरा ऐसी धसी, जो नागण जोड़े हाथ।।' हल्दीघाटी युद्ध में बहलोल खां को घोड़े सहित काट देने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शूरवीरता के दर्शन कराने वाली डॉ. देवकरण सिंह राठौड़ की लिखी यह पंक्तियां स्पष्ट करती हैं कि हल्दीघाटी युद्ध में मुगल सेना का बुरा हश्र हुआ। महाराणा की सेना के शूरवीरों की हुंकार ने मुगल सेना को डरकर पीछे भागने पर मजबूर कर…
Read More
उदयपुर में 13 जून को सजेगी सुरों की महफिल, सुमन कल्याणपुर एवं एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि

उदयपुर में 13 जून को सजेगी सुरों की महफिल, सुमन कल्याणपुर एवं एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सुरों की मंडली संस्था द्वारा 13 जून को एक विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर एवं महान गायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम को उनके अमर गीतों के माध्यम से भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन मधुश्री, अशोका पैलेस, उदयपुर में सायं 4 बजे से 8 बजे तक होगा। इस अवसर पर सुरों की मंडली से जुड़े कलाकार दोनों महान गायन विभूतियों के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रोताओं को…
Read More
हल्दीघाटी में पूजन, नमन एवं संकल्प

हल्दीघाटी में पूजन, नमन एवं संकल्प

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में संभाग के सर्व समाज संगठनों द्वारा महाराणा प्रताप की 486 जन्म जयंती पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रम में आज कार्यक्रमों के संयोजक मेवाड़ युवा जागृति संस्थान के एडवोकेट मुकुंद श्रीमाली, चंद्र विजय सेवा संस्थान के वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, रीना यदुवंशी,महाराव शेखा ग्रुप, धरोहर संस्थान किशोर सिंह शेखावत के सानिध्य में  प्रथम दिन आज हल्दीघाटी में पूजा अर्चना कर नमन कर युवा शक्ति ने संकल्प लिया कि हम प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के मार्गदर्शन में चलेंगे साथ ही इस हल्दीघाटी की माटी की हमें सौगंध है हम  मेवाड़ में जीतने भी…
Read More
error: Content is protected !!