निगम की सात टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में फायर सेफ्टी का किया निरीक्षण, 337 को दिए नोटिस
उदयपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा चलाया जा रहा विशेष फायर सेफ्टी सर्वे अभियान लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में सात विशेष टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार गठित टीमों ने शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान, मॉल, बहुमंजिला भवनों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की इमारतों का निरीक्षण कर…
