बाल टेक्नो-शक्तिः इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवाचार कार्यशाला 2026
बच्चों ने समझी तकनीक की बारीकियां उदयपुर, 8 जून। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आम्बुआ, गिर्वा, उदयपुर मे बाल टेक्नो-शक्ति: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवाचार कार्यशाला 2026” का सफल आयोजन किया गया।दिन भर चली इस कार्यशाला में 35 से अधिक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक दुर्गाशंकर श्रौत्रिय के निर्देशन में स्वयं अपने हाथों से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट्स तैयार कि तथा एलईडी सर्किट, आरजीबी लाइट्स, बैटरी आधारित प्रोजेक्ट्स, मिनी इलेक्ट्रॉनिक मॉडल, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरिंग, सोल्डरिंग एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्तकी। विद्यार्थियों ने “सीखो, समझो और बनाओ” की भावना के साथ व्यावहारिक…
