Day: June 4, 2026

हरित क्रांति का अनूठा ‘वागड़ मॉडल’ – माही के टापुओं और अरावली की कंदराओं में ‘सीड बॉल व गुलैल’ से बीजारोपण

हरित क्रांति का अनूठा ‘वागड़ मॉडल’ – माही के टापुओं और अरावली की कंदराओं में ‘सीड बॉल व गुलैल’ से बीजारोपण

समय की मांग है दुर्गम अंचलों में जैव-विविधता संरक्षण और सघन वनीकरण की एक अनूठी और प्रभावी पहल - डॉ. दीपक आचार्य बांसवाड़ा : वसुंधरा को हरा-भरा बनाने के प्रारंभिक तरीके जहाँ थकाऊ और खर्चीले साबित हो रहे हैं, वहीं बांसवाड़ा के अद्वितीय भूगोल को देखते हुए ‘सीड बॉल और गुलैल’ की प्राचीन व आधुनिक मिश्रित तकनीक पर्यावरण संरक्षण का एक गेम-चेंजर मॉडल बन सकती है। माही के अथाह जलभराव में तैरते सैकड़ों वीरान टापू और अरावली की दुर्गम चोटियाँ इस तकनीक से कल्पवृक्षों के वनों में तब्दील हो सकती हैं। इस दिशा में यह अनूठी और कारगर तकनीक उपयोग…
Read More
औद्योगिक भूखण्डों के डायरेक्ट अलॉटमेंट का ग्यारहवां चरण प्रारम्भ

औद्योगिक भूखण्डों के डायरेक्ट अलॉटमेंट का ग्यारहवां चरण प्रारम्भ

दो औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आवंटन दर को 40 प्रतिशत कम किया उदयपुर, 4 जून। जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए भूखण्डों के आरक्षित मूल्य पर चार औद्योगिक क्षेत्रों के कुल 196 औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अन्तर्गत ग्यारहवां चरण की प्रक्रिया बुधवार 3 जून से प्रारंभ की गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक भूखण्ड शामिल हैं। इसके अन्तर्गत धरोहर राशि 3 से 16 जून तक प्रातः…
Read More
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगाई दौड़

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगाई दौड़

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झण्डी उदयपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विंध्यम ग्रैंड होटल से जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रन फाॅर एनवायरमेंट का आगाज किया। इसमें…
Read More
राज्य सरकार से अनुमति के बाद अस्पताल में रिक्त पदों पर डीएमएफटी मद से चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

राज्य सरकार से अनुमति के बाद अस्पताल में रिक्त पदों पर डीएमएफटी मद से चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

डीएमएफटी की 12वीं शासी परिषद की बैठक आयोजित 250 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली प्राथमिकता जिला अस्पताल में स्थापित होगी एमआरआई मशीन लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर उदयपुर, 4 जून। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की 12वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में डीएमएफटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ट्रस्ट की आय-व्यय, पूर्व बैठकों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के नवीन प्रस्तावों पर…
Read More
हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक

हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक

-प्रताप गौरव केन्द्र से विभिन्न जिलों में पत्रक पहुंचना शुरू -एक हजार साधु-संतों को पहुंचेगा निमंत्रण उदयपुर, 4 जून। महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती (450 वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में 17 जून को उदयपुर में होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियों ने तेजी लेना आरंभ कर दिया है। संकल्प सभा के पहले गांव-गांव तक हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचाने का अभियान चलेगा। इसके तहत 2 लाख पत्रक बांटे जाएंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा के 2…
Read More
डूंगरपुर : खाण्डा महुड़ा में कांग्रेस और BAP को बड़ा झटका, सेरवाड़ा सरपंच सहित कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

डूंगरपुर : खाण्डा महुड़ा में कांग्रेस और BAP को बड़ा झटका, सेरवाड़ा सरपंच सहित कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरवाड़ा के खाण्डा महुड़ा गांव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस एवं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाजपा की रीति-नीति, विकासवादी सोच एवं जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, मंडल अध्यक्ष नरसिंह फनात, पूर्व उपप्रधान रमेश बरोठ, बूथ अध्यक्ष गोरधन, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामलाल डोडा एवं सरपंच चेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि खाण्डा महुड़ा क्षेत्र आज भी सड़क, स्वास्थ्य…
Read More
क्लीन उदयपुर – ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर 1000 महिलाओं की नाइट वॉकाथॉन 5 को

क्लीन उदयपुर – ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर 1000 महिलाओं की नाइट वॉकाथॉन 5 को

श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर का आयोजन - मोती मगरी गेट से फतहसागर ओवरफ्लो तक निकाली जाएगी रैली उदयपुर, 4  जून।  झीलों की नगरी उदयपुर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर की ओर से संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लीन उदयपुर - ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर नाइट वॉकथॉन का आयोजन होगा। संस्थान की अध्यक्षा सोनल सिंघवी व महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने बताया कि शुक्रवार 5 जून को शाम 7.30 बजे मोती…
Read More
स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु विशेष सत्र 5 जून से

स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु विशेष सत्र 5 जून से

एफआईईओ और बीसीआई का संयुक्त प्रयास, उदयपुर के उद्यमियों को मिलेगा ग्लोबल बिजनेस विस्तार का मार्गदर्शन उदयपुर। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) जयपुर चैप्टर और बीसीआई (बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) के सहयोग से “लोकल टू ग्लोबल : हाउ उदयपुर सेलर्स कैन बिल्ड ई-कॉमर्स बिजनेस एंड एक्सपैंड इट ग्लोबली” विषय पर विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन शुक्रवार, 5 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रेगेंटा सेंट्रल, हज़ारेश्वर कॉलोनी, कोर्ट सर्किल, उदयपुर में आयोजित होगा। पंजीकरण दोपहर 3:40 बजे से प्रारंभ होगा तथा कार्यक्रम के पश्चात हाई-टी भी आयोजित की जाएगी। एफआईईओ जयपुर चैप्टर की ओर…
Read More
शायराना उदयपुर परिवार का कवि साहित्य सम्मेलन 7 जून को ऐश्वर्या कॉलेज में 

शायराना उदयपुर परिवार का कवि साहित्य सम्मेलन 7 जून को ऐश्वर्या कॉलेज में 

साहित्य प्रतियोगिता में सम्मानित होंगे कवि अलग अलग जिलों से ख्यात नाम कवि शिरकत करेंगे श्रेष्ठ रचनाकार होंगे सम्मानित उदयपुर / शायराना परिवार का कवि साहित्य समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में सुबह 10 बजे आयोजित होगा जिसमें साहित्यकारों कवियों की प्रतियोगिता रखी गई है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रीजनल कंजर्वेटिव फॉरेस्ट ऑफिसर आर. के. जैन होंगे । अध्यक्षता सीमा सिंह मेनेजिंग डायरेक्टर ऐश्वर्या कॉलेज करेगी , समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्र स्तर कवि जन होंगे! मुख्य सलाहकार ललित गोयल के अनुसार शायराना उदयपुर परिवार पिछले करीब 15 वर्ष से साहित्य और संगीत की सामाजिक सेवा के निःशुल्क कार्यक्रम निरतंर आयोजित…
Read More
स्वर्णिम सफलता से राष्ट्रीय मंच तकःदेहरादून में राजस्थान का दम दिखाएंगे उदयपुर के आराध्य चौधरी

स्वर्णिम सफलता से राष्ट्रीय मंच तकःदेहरादून में राजस्थान का दम दिखाएंगे उदयपुर के आराध्य चौधरी

उदयपुर। प्रतिभा, परिश्रम और लगन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उदयपुर के युवा कराटे खिलाड़ी आराध्य चौधरीने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। 4 से 7 जून तक देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में आराध्य राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आराध्य ने गत माह जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 10 वर्ष आयु वर्ग एवं 35 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में किया…
Read More
error: Content is protected !!