Day: May 19, 2026

श्रीकृष्णा विहार की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

श्रीकृष्णा विहार की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। छोटा गुड़ा कुराबड़ मुख्य सड़क से श्रीकृष्णा विहार जाने वाले कच्चे मार्ग की अत्यंत दयनीय स्थिति और बदहाली से परेशान क्षेत्रवासियों ने सुरेश मेघवाल और आशीष कपूर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। कच्चे रास्ते के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के…
Read More
मत्स्य पालन से ब्लू इकोनाॅमी को मिलेगा बढ़ावा,  समन्वय से करें काम- निदेशक

मत्स्य पालन से ब्लू इकोनाॅमी को मिलेगा बढ़ावा,  समन्वय से करें काम- निदेशक

-मत्स्य विभाग की निदेशक संचिता बिश्नोई का उदयपुर दौरा -केज कल्चर और मत्स्य ठेकों में पारदर्शिता पर जोर उदयपुर, 19 मई। मत्स्य विभाग राजस्थान की निदेशक आईएएस संचिता बिश्नोई दो दिन के राजकीय प्रवास पर उदयपुर रही। बंध बडी पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत स्थापित केज कल्चर मछली पालन इकाई का निरीक्षण किया। यहां 18 केज मय केज हाउस की स्थापना की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हाथीपोल निवासी लाभार्थी तारा देवी पूर्बिया को योजनान्तर्गत स्वीकृत 60 प्रतिशत अनुदान सहायता राशि की प्रथम किश्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बैंक खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। द्वितीय…
Read More
अधिक से अधिक लोगों को फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ कर करें लाभान्वित – एडीएम

अधिक से अधिक लोगों को फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ कर करें लाभान्वित – एडीएम

फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उदयपुर, 19 मई। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति संबंधी समीक्षा मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। एडीएम श्री राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाएं सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं। इनका क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को सुधारना है, ऐसे में अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों…
Read More
प्रकृति के संरक्षण के बिना विकास अधूरा : कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

प्रकृति के संरक्षण के बिना विकास अधूरा : कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास पर विद्यापीठ में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में “जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास में इसकी भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल एवं गरिमामयी समापन हुआ। 18 एवं 19 मई 2026 को आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वानों, शोधकर्ताओं एवं पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लेकर वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत विकास की रणनीतियों पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के कुलाधिपति बी.एल. गुर्जर रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता कुलपति मानद कर्नल प्रो शिव सिंह…
Read More
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन

सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन

सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की उदयपुर। सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी मंगलवार को ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन से संपूर्ण सिंधी समाज एवं देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं में गहरा शोक व्याप्त है। पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के निदेशक हरीश राजानी ने बताया कि परम पूज्य साईं साधराम साहेब जी सिंधी समाज के महान आध्यात्मिक गुरु, समाजसेवी एवं मानवता के सच्चे उपासक थे। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1963 को सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) के पवित्र तीर्थ स्थल रहरकी साहिब में हुआ था। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में पले-बढ़े…
Read More
भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी जी

भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी जी

उदयपुर, 19 मई। ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित आशीष वाटिका में चल रहे नौ दिवसीय पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य महोत्सव के तृतीय दिन व्यासपीठ से पूजनीया रासेश्वरी देवी जी ने वेदों और पुराणों के उस सर्वाेच्च दार्शनिक पक्ष को उजागर किया जो मानव मन को कलयुग के बंधनों से मुक्त करता है। सत्र की शुरुआत व्यासपीठ के पारंपरिक एवं भावपूर्ण पूजन और मंगल दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद संपूर्ण पंडाल पूजनीया मां के दिव्य जयघोष से गुंजायमान हो उठा। व्यासपीठ से भागवत दर्शन की गहन व्याख्या करते हुए देवी जी ने…
Read More
भक्ति कर लो मंजिल जरूर मिलेगी : पं. मिथिलेश नागर 

भक्ति कर लो मंजिल जरूर मिलेगी : पं. मिथिलेश नागर 

माहेश्वरी सेवासदन में नानी बाई को मायरो कथा का विश्राम –भगवान श्रीकृष्ण ने अंजार नगरी में भरा अद्भुत मायरा –भक्त नरसी मेहता की राखी लाज  –जूनागढ़ से अंजार तक गूंजी भक्ति और विश्वास की धारा उदयपुर। माहेश्वरी सेवासदन में माहेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा के अंतिम दिन मंगलवार  को कथावाचक डॉ. पं. मिथिलेश नागर ने भगवान द्वारिकाधीश द्वारा श्यामल सेठ के रूप में नानी बाई का मायरा भरने के प्रसंग का भक्ति भाव के साथ बहुत ही करुण अंदाज में मार्मिक वर्णन किया तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु धर्मावलंबियों भक्तों के मन…
Read More
बांसवाड़ा : पौधारोपण के साथ नियमित देखभाल, सुरक्षित पल्लवन एवं संरक्षण का लिया गया संकल्प

बांसवाड़ा : पौधारोपण के साथ नियमित देखभाल, सुरक्षित पल्लवन एवं संरक्षण का लिया गया संकल्प

बांसवाड़ा, 19 मई/पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कार्यरत नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित “एक परिवार एक पेड़” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को श्री पीतांबरा आश्रम परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके सुरक्षित पल्लवन एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आश्रम मैदान में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिनमें पीपल, नीम, बरगद, अशोक, करंज एवं तुलसी जैसे पौधे प्रमुख रहे। इन पौधों का चयन केवल हरियाली बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भविष्य में पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य को ध्यान…
Read More
आकाशवाणी उदयपुर वाकाथॉन का आयोजन

आकाशवाणी उदयपुर वाकाथॉन का आयोजन

दयपुर। भारत के लोक सेवा प्रसारक आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वाकाथॉन का आयोजन किया गया। यह वाकाथॉन फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट से प्रारंभ होकर यूआईटी सर्किल, उपकार स्टोर मार्ग, पंचवटी सर्किल, लोक कला मंडल होते हुए मोहता पार्क स्थित आकाशवाणी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। उप महानिदेशक (आकाशवाणी एवं दूरदर्शन) राजेंद्र नाहर ने बताया कि आकाशवाणी ने अपने 90 वर्षों के सफर में स्वतंत्रता आंदोलन, औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, 1971 के युद्ध सहित आधुनिक भारत के निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसी समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के…
Read More
बीसीआई का बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव “बिजकॉन 2.0” होगा विंधम ग्रैंड में 23 मई को : मुकेश माधवानी 

बीसीआई का बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव “बिजकॉन 2.0” होगा विंधम ग्रैंड में 23 मई को : मुकेश माधवानी 

हाउस ऑफ रजवाड़ा और आर के प्रॉपर्टीज सहयोगी के रूप में जुड़ेंगे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, विंधम ग्रैंड वैन्यू पार्टनर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर, डी प्लस एवं श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक भी रहेंगे सहयोगी पैनल डिस्कशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन, नेटवर्किंग और ब्रांड शोकेस होंगे मुख्य आकर्षण उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर एक ऐसे भव्य आयोजन की मेजबानी करने जा रही है, जो शहर के बिजनेस, प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट जगत को नई दिशा देने का काम करेगा। शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और युवा बिजनेस माइंड्स के…
Read More
error: Content is protected !!