Day: May 2, 2026

दोस्त को बचाते युवक मानसी वाकल बांध में डूबा

दोस्त को बचाते युवक मानसी वाकल बांध में डूबा

उदयपुर। मानसी वाकल बांध में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बांध पर पहुंचा था। नहाने के दौरान उसका एक साथी गहरे पानी में फंस गया। साथी को बचाने के लिए युवक ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी। उसने दोस्त की जान तो बचा ली, लेकिन खुद गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सका। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहन थापा (26) के रूप में हुई है। झाड़ोल में एमडी चाइनीज रेस्टोरेंट चलाने वाला मोहन शनिवार सुबह वह अपने पांच दोस्तों और…
Read More
विश्व हास्य योग दिवस पर आज सहेलियों की बाड़ी में गूंजेंगे ठहाके

विश्व हास्य योग दिवस पर आज सहेलियों की बाड़ी में गूंजेंगे ठहाके

उदयपुर। आलोक संस्थान, आलोक इंटरेक्ट क्लब तथा अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति सहित 21 सामाजिक एवं सेवा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हास्य योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रातः 7 बजे सहेलियों की बाड़ी में एक भव्य एवं अनूठे हास्य योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व रिकॉर्डधारी हास्य योग विशेषज्ञ श्रीगुरु डॉ प्रदीप कुमावत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक  डॉ. शोभालाल ऑदिच्य ने बताया कि श्रीगुरु डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा स्वयं लिखित एवं स्वरबद्ध मेवाड़ी गीतों पर प्रतिभागी ठुमके लगाएंगे और संगीतमय हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को उल्लासमय बनाया जाएगा। हर पाँच लाफ्टर…
Read More
विद्यालय परिसर में पूजनीय पीपल वृक्ष कटवाने की हो जांच

विद्यालय परिसर में पूजनीय पीपल वृक्ष कटवाने की हो जांच

उदयपुर। शहर के उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा की प्रिंसिपल इंदु के. जैन द्वारा पूज्य एवं देव तुल्य पीपल के वृक्ष एवं नीम एवं शहतूत के वृक्ष को कटवाया गया (सनातन संस्कृति में पीपल को तो काटा भी नहीं जाता है)। ये किसके आदेश से कटवाए गए ये जांच का विषय है। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रदेश महामंत्री डॉ भेरू सिंह राठौड़ एवं जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है अगर जांच दवाब में की गई है तो संगठन जिला कलेक्टर से जांच कराएगा। एक तरफ तो शिक्षा मंत्री विद्यालयो में अधिकाधिक…
Read More
मांडवा पीएचसी में युवती की मौत पर बवाल, 5 लाख मुआवजे और केस पर बनी सहमति

मांडवा पीएचसी में युवती की मौत पर बवाल, 5 लाख मुआवजे और केस पर बनी सहमति

photo02, photo03 उदयपुर। मांडवा पीएचसी में 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण कोटड़ा सीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए और मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब आठ घंटे चली समझाइश और वार्ता के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, नर्सिंगकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने और 5 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार दोपहर 18 वर्षीय आरती कुमारी को खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर मांडवा पीएचसी ले…
Read More
सायरा के उमरोद गांव में मकान से 7 किलो चांदी व नगदी चोरी

सायरा के उमरोद गांव में मकान से 7 किलो चांदी व नगदी चोरी

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के गांव उमरोद में एक मकान से चोरों ने करीब सात किलो चांदी के जेवरात व 80 हजार रुपए नगद चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरों ने पुनारा गमेती के घर को निशाना बनाया। पेशे से निर्माण ठेकेदार पुनाराम पुत्र डालूराम गमेती घटना के समय मंदिर गया हुआ था और पत्नी घर के भूतल पर सो रही थी। चोरों ने प्रथम तल पर बने कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोडकर अंदर से सारा सामान बिखेर…
Read More
सांसद के प्रयासों से उपजे किसानों के खेत में मूंग, बीज और प्रशिक्षण मिलने से किसानों को मिली खुशी

सांसद के प्रयासों से उपजे किसानों के खेत में मूंग, बीज और प्रशिक्षण मिलने से किसानों को मिली खुशी

संसदीय संकुल देवास की समीक्षा बैठक में सामने आई सफलता की कहानी -सांसद ने सोयाबीन, मक्का व मूंग के बीज का मिनी किट किसानों को देने को कहा उदयपुर। उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास से संसदीय संकुल योजना के तहत लिए गए निर्णय अब रंग लाने लगे हैं और किसानों के चेहरों पर भी खुशी झलकने लगी है। इस योजना में 73 किसानों को मूंग के बीज प्रदान कर खेती का भी प्रशिक्षण दिया गया। इन किसानों के खेतों पर आज मूंग की फसल तैयार हो गई है। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने शनिवार को जिला परिषद्…
Read More
फर्जी हस्ताक्षरों से चलाया गया “कोड ऑर्गेनाइजेशन”,

फर्जी हस्ताक्षरों से चलाया गया “कोड ऑर्गेनाइजेशन”,

एक से डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का आरोप, पांच के खिलाफ मामला दर्ज चित्तौड़गढ़। जिले में एक वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसमें एक एनजीओ के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी और बैंक की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। इस मामले में चामटी खेड़ा निवासी अनुप आमेरिया ने कोर्ट में परिवाद पेश कर बताया कि उनके नाम और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल कर “कोड ऑर्गेनाइजेशन” नाम से संस्था चलाई जा रही थी, जबकि वे कभी इस संस्था से जुड़े ही नहीं थे। अनुप ने बताया कि आरोपियों का ऑफिस पहले उनके ऑफिस के पास…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ : पुस्तक विमोचन

राजस्थान विद्यापीठ : पुस्तक विमोचन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अंतर्गत संचालित एम.वी. श्रमजीवी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ.आरती जैन की स्वरचित पुस्तक “The Unsung Heroes in the Novels of Amitav Ghosh (An Other Version of History)” का भव्य विमोचन  विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, पीठ स्थविर डॉ.कौशल नागदा, कुलसचिव डॉ.तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ.पारस जैन तथा आईक्यूएसी निदेशक डॉ.युवराज सिंह राठौड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो सारंगदेवोत ने कहा कि यह पुस्तक साहित्य के…
Read More
टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दी योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों का किया सम्मान

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दी योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों का किया सम्मान

झाड़ोल में ग्रामीण रथ अभियान में शामिल हुए टीएडी मंत्री उदयपुर, 2 मई। ग्रामीण रथ अभियान के अंतर्गत थोबावाड़ा (झाड़ोल) में शनिवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबू लाल खराड़ी ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से  योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदय ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है तथा लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है। साथ ही, उन्होंने लाडो…
Read More
जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

भारत की जनगणना - 2027 राज्यसभा सांसद और संभागीय आयुक्त ने ऑनलाइन दर्ज की स्वगणना उदयपुर, 2 मई। भारत की जनगणना - 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण को लेकर उदयपुर जिले में अपार उत्साह देखा जा रहा है। 1 मई से प्रारंभ हुई स्वगणना के तहत अब तक जिले में हजारों लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व गणना दर्ज की। इसी बीच जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी स्व गणना करके आमजन को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के तहत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने…
Read More
error: Content is protected !!