ज्योतिबा फुले जयंती संगोष्ठी हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा और ओबीसी समाज की बैठक सम्पन्न
उदयपुर। आगामी 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा प्रस्तावित संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की जिसमें ओबीसी मोर्चा के वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी ओबीसी समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी…
