Month: April 2026

विश्व नवकार महामंत्र दिवस :  जैन समाज के सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से गूंजा उदयपुर

विश्व नवकार महामंत्र दिवस :  जैन समाज के सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से गूंजा उदयपुर

- फतह स्कूल ग्राउंड में हजारों की संख्या में मौजूद जन मैदिनी ने एक स्वर में गाया नवकार महामंत्र - जीतो द्वारा आयोजित नवकार महामंत्र जाप में उमड़े शहरवासी, छोटा पड़ा फतह स्कूल का ग्राउंड - 25 लाख नवकार महामंत्र की आराधना से गूंजी लेकसिटी उदयपुर, 9 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर 9 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में 100 से अधिक देशों और 6 हजार से अधिक स्थानों पर नवकार महामंत्र का जाप एक नियत समय पर प्रात: 8.01 बजे से 9.1 बजे तक हुआ। मुख्य आयोजन भारत की राजधानी नई…
Read More
उप राष्‍ट्रपति भवन में शुक्रवार को भारतीय संविधान का सिंधी भाषा में विमोचन कार्यक्रम, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राजानी आमंत्रित

उप राष्‍ट्रपति भवन में शुक्रवार को भारतीय संविधान का सिंधी भाषा में विमोचन कार्यक्रम, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राजानी आमंत्रित

- अब सिंधी भाषा में भी होगा भारत का संविधान, सिंधी समाज के लिए गौरव का क्षण उदयपुर, 9 अप्रैल। राजस्‍थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी आगामी 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस पर नई दिल्‍ली के उप राष्‍ट्रपति भवन में भारत के संविधान के सिंधी भाषा में विमोचन समारोह में अतिथि के रूप में भाग लेंगे। केन्‍द्रीय विधि और न्‍याय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विधानसभाध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया है। उप राष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णन 10 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे नई दिल्‍ली स्थित वाईस प्रेसीडेण्‍ट एनक्‍लेव…
Read More
जनाना अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी करने सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

जनाना अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी करने सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज अंतर्गत पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन निर्माण को लेकर कार्यादेश जारी करने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि डीएमएफटी के द्वारा 2016 से लेकर अब तक 811 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। कुल 120 करोड़ की लागत बनने वाले इस भवन की आधी राशि डीएमएफटी से और शेष यूडीए फंड से वहन की…
Read More
पोस्टर विमोचन के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

पोस्टर विमोचन के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

बच्चों के मानसिक विकास पर रहेगा मुख्य जोर उदयपुर, 9 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में अष्टम पोषण पखवाड़ा का आगाज़ गुरूवार से हुआ। यह विशेष अभियान 23 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। उदयपुर में अभियान का शुभारंभ जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पोस्टर विमोचन करके किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल ने बताया कि इस बार पोषण पखवाड़े की थीम जीवन के प्रथम 6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास रखी गई है। इस अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित पांच प्रमुख बिंदुओं पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।…
Read More
जिला कलक्टर ने किया पंच गौरव कैलेण्डर का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया पंच गौरव कैलेण्डर का विमोचन

पंच गौरव क्रियान्वयन समिति की बैठक उदयपुर, 9 अप्रैल। जिला स्तरीय पंच गौरव क्रियान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने पंच गौरव कार्यक्रम के तहत अब तक की प्रगति और आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से पंच गौरव को लेकर प्रकाशित वॉल एवं टेबल कैलेण्डर का भी विमोचन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्य सचिव महोदय एवं निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जयपुर से प्राप्त पत्र…
Read More
खेलगांव सोसायटी का संचालन पोर्टल के माध्यम से हो – जिला कलक्टर

खेलगांव सोसायटी का संचालन पोर्टल के माध्यम से हो – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने किया महाराणा प्रताप खेलगांव का निरीक्षण विभिन्न खेल मैदान का अवलोकन, गतिविधियों की ली जानकारी उदयपुर, 9 अप्रैल। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी उदयपुर के पदेन अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेलगांव परिसर में स्थित विभिन्न खेल मैदानों, मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खेलगांव सोसायटी का पोर्टल तैयार कराकर उनके माध्यम से ही सभी गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल गुरूवार सुबह 10 बजे खेलगांव पहुंचे। खेलगांव सोसायटी के सदस्य सचिव जिला खेल अधिकारी…
Read More
नवकार मंत्र दिवस पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

नवकार मंत्र दिवस पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

उदयपुर, आज उदयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) ग्रुप द्वारा 9 अप्रैल नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10000 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के लाभार्थी वंडर सीमेंट से विमल पाटनी भाजपा प्रतिनिधि मंडल  जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ शहर विधायक ताराचंद जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर महामंत्री पारस सिंघवी हजारी जैन डॉ. जिनेंद्र शास्त्री वैभव भंडारी साहिल जैन सहित अनेक गणमान्यजनो ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस अवसर पर जैन समाज एवं अन्य सभी समाजों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं…
Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो के विशेष संस्करण का किया अनावरण 

गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो के विशेष संस्करण का किया अनावरण 

- जीतो द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ भव्य आयोजन उदयपुर।  नई दिल्ली में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के ऐतिहासिक आयोजन में उदयपुर के महावीर चपलोत ने जीतो एपेक्स के सेक्रेटरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस वैश्विक आध्यात्मिक अभियान को सफल नेतृत्व प्रदान किया। 130+ देशों और 6000+ स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 3 करोड़ लोगों ने नवकार मंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गरिमामय स्वागत किया गया।…
Read More
उदयपुर ध्यान महोत्सव: समग्रम ईको-पिरामिड केंद्र में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्र का भव्य आगाज़

उदयपुर ध्यान महोत्सव: समग्रम ईको-पिरामिड केंद्र में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्र का भव्य आगाज़

उदयपुर। शोभागपुरा स्थित समग्रम ईको-पिरामिड केंद्र में उदयपुर ध्यान महोत्सव के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। अध्यात्म, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित इस तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी सहित अन्य विशेषज्ञों ने मानव जीवन में ध्यान और ऊर्जा प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुद्धि और ज्ञान का संतुलन अनिवार्य -विशेष आध्यात्मिक सत्र को संबोधित करते हुए ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी ने कहा कि बुद्धि का सही उपयोग केवल ज्ञान (विवेक) के माध्यम से ही संभव है। रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि रावण के पास प्रखर बुद्धि थी, लेकिन सही…
Read More
उपराष्ट्रपति भवन में सिंधी भाषा में भारतीय संविधान का होगा विमोचन, उदयपुर के विजय आहूजा और मुकेश खिलवानी होंगे साक्षी

उपराष्ट्रपति भवन में सिंधी भाषा में भारतीय संविधान का होगा विमोचन, उदयपुर के विजय आहूजा और मुकेश खिलवानी होंगे साक्षी

उदयपुर। सिंधी भाषा दिवस के पावन अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर के लिए एक गौरवपूर्ण खबर आई है। आगामी 10 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले 'भारतीय संविधान के सिंधी अनुवाद' विमोचन समारोह में उदयपुर सिन्धी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विजय आहूजा और महासचिव श्री मुकेश खिलवानी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उपराष्ट्रपति करेंगे विमोचन, कानून मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की रही मुख्य भूमिका जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर इस गरिमामयी…
Read More
error: Content is protected !!