Day: April 16, 2026

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ समारोह

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ समारोह

उत्कृष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्य के लिए 140 पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान उदयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर गुरूवार को शहर की पुलिस लाइन में समारोह हुआ। इस समारोह में उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने उत्कृष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्य के लिए 140 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इससे पहले पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमाण्डर गुलाब सिंह संचित पुलिस निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर थे। आईजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा परेड की सलामी ली गई। जिला स्तर पर हुए सम्मान समारोह में 3 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह,…
Read More
जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत, किराये में कमी का स्वागत – सांसद सी.पी. जोशी

जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत, किराये में कमी का स्वागत – सांसद सी.पी. जोशी

चित्तौडगढ़। । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांससद सीपी जोशी ने जयपुर-उदयपुर सिटी के बीच संचालित सुपरफास्ट रेलसेवा को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन के रूप में शुरू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। सांसद जोशी ने कहा कि रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09721/09722 जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा को अब गाड़ी संख्या 20993/20994 के रूप में प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के तौर पर संचालित करना यात्रियों के लिए बड़ी राहत का विषय है। यह निर्णय 15 अप्रैल 2026 से लागू किया…
Read More
बीसीआई के नए चैप्टर ‘पिनेकल’ की कार्यकारिणी घोषित; 23 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

बीसीआई के नए चैप्टर ‘पिनेकल’ की कार्यकारिणी घोषित; 23 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

उदयपुर। भारत के तेज़ी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने झीलों की नगरी उदयपुर में अपने आठवें चैप्टर “पिनेकल: यूओर गेटवे टू दी टॉप” की आधिकारिक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नए चैप्टर का भव्य लॉन्चिंग समारोह 23 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। चैप्टर के प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने टीम का विस्तार करते हुए शालिनी भटनागर को सेक्रेटरी (सचिव) और सीए वात्सल्य सोनी को ट्रेजरर (कोषाध्यक्ष) के पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा, "बीसीआई का विस्तार बिजनेस कम्युनिटी के अटूट विश्वास…
Read More
सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

अन्वी मेहता ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए प्राप्त उदयपुर। सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा अन्वी मेहता ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संस्कृति भनावत (95.8%) और यौगिक भटनागर (95.2%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गौरांग शाह और प्रांशु पालीवाल ने भी 95% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।…
Read More
बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

उदयपुर। बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की ओर से आयोजित वर्कप्लेस विज़िट होस्ट एवं बीसीआई टूरिज्म सेक्रेटरी स्वाति सरूपरिया के वर्कप्लेस, उमरड़ा स्थित “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को समझने और आपसी नेटवर्किंग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विज़िट्स के माध्यम से…
Read More
राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में उदयपुर टीम बनी चैम्पियन, 26 मैडल पर कब्जा

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में उदयपुर टीम बनी चैम्पियन, 26 मैडल पर कब्जा

उदयपुर, 16 अप्रेल। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई राजस्थान स्टेट जूनियर एवं सीनियर जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उदयपुर की सीनियर पुरूष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया, इसके साथ ही सीनियर व जूनियर वर्ग में उदयपुर टीम को कुल 26 मैडल पर अपने नाम किए। जिला जिम्नास्टिक संघ के  अध्यक्ष व राज्य संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में सम्पन्न राजस्थान स्टेट जूनियर एवं सीनियर जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उदयपुर की सीनियर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया वहीं जूनियर वर्ग में रणवीर…
Read More
भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग को देश में अव्वल स्थान उदयपुर में बैठक आयोजित

भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग को देश में अव्वल स्थान उदयपुर में बैठक आयोजित

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठन की गतिविधियों कार्ययोजनाओं एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने पर पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करना हर्ष का विषय है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने टीम के सभी सदस्यों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण की सराहना की। इस…
Read More
18 अप्रैल को निकलेगी बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा अब तक 621 भक्तों ने कराया पंजीकरण

18 अप्रैल को निकलेगी बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा अब तक 621 भक्तों ने कराया पंजीकरण

उदयपुर। शहर में आगामी 18 अप्रैल को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा को लेकर श्याम प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 621 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि सेवक मंडली पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है फतेह स्कूल स्थित हनुमान मंदिर,दोपहर 3:00 बजे रवाना होंगे।    …
Read More
लेकोज़गेम्स एशियन से स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया

लेकोज़गेम्स एशियन से स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया

उदयपुर 16 अप्रैल – गांधीनगर स्थित अंबेडकर खेल मैदान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर खेल संघ एवं गांधी नगर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोल्ड विजेता लेकोज़गेम्स एशियन से जुड़ी भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कोच नीरज बत्रा एवं टीम की कप्तान सुनीता मीना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत से हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा दिया गया। अंबेडकर खेल संघ के खेल मंत्री विनोद…
Read More
सांसद डॉ रावत की आपत्ति के बाद नवीं से बारहवीं तक की चार पुस्तकों को शिक्षा विभाग ने इस सत्र से हटाया

सांसद डॉ रावत की आपत्ति के बाद नवीं से बारहवीं तक की चार पुस्तकों को शिक्षा विभाग ने इस सत्र से हटाया

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा तथ्यों को सही बताने पर सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र उदयपुर। स्कूली कक्षाओं की पुस्तकों में इतिहास संबंधी गलतियां प्रकाशित करने और वामपंथी विचारधारा को आगे बढाने को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर की गई आपत्ति पर शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में विलोपित करने तथा विद्यालयो में इसका अध्ययन नहीं कराने के निर्देश जारी किए हैं। उपनिदेशक समाज शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर की ओर से राज्य के समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा को इस…
Read More
error: Content is protected !!