इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे 2026 पर उदयपुर के 23 जानेमाने उद्योगपतियों को मिलेगा ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड’ : मुकेश माधवानी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर की पावन धरा से आगामी 23 मार्च को एक वैश्विक और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है, जहाँ व्यापारियों और उद्यमियों के सम्मान में दुनिया का पहला 'इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे' मनाया जाएगा। भुवाणा स्थित विंधम गार्डन में आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह 23 मार्च को शाम 5 :00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता का पधारना प्रस्तावित है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से आयोजित इस समारोह में विंधम गार्डन, भुवाणा वेन्यू पार्टनर के रूप में, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड…
