जनमत मंच द्वारा राजस्थान दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान दिवस पर विशेष उदयपुर दिनांक |19 मार्च 2026 | जनमत मंच के तत्वाधान में राजस्थान दिवस के अवसर पर दिनांक 14 .03. 2026 से 19. 03 . 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत - "राजस्थान को जाने" प्रतियोगिता, महिला सम्मान, लोक नृत्य-संगीत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनमत मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि राजस्थान, जिसे वीरों की धरती कहा जाता है। भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अद्वितीय परंपराओं के लिए जाना जाता है। राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा 1949 से…
