Month: February 2026

राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिलें

राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिलें

राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आज दिनांक 02.02.2026 को राजकीय कस्तूरबा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025 में कक्षा आठवीं उत्तीर्ण 27  छात्राओं को साइकिल वितरण की गई । समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान कुंदन चौहान (विधायक प्रतिनिधि) एवं एसडीएमसी सदस्य द्वारा  की गई एवं समारोह की अध्यक्षता श्रीमान जगदीश चौबीसा प्रधानाचार्य द्वारा की गई। मुख्य अतिथि कुंदन चौहान द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई अध्यक्ष जी द्वारा छात्राओं को शुभकामना के साथ निरंतर आगे प्रगति के पद पर बढ़ते रहने की सीख दी गई समारोह में विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Read More
कोटा में मिला कवि अजातशत्रु को सम्मान

कोटा में मिला कवि अजातशत्रु को सम्मान

उदयपुर। नगर के प्रख्यात कवि राव अजातशत्रु को रविवार को कोटा में हाड़ौती का सर्वश्रेष्ठ सम्मान स्व पंडित राम नारायण दाधीच स्मृति पुरस्कार देकर नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के अनुज और उपभोक्ता थेाक भण्डार के चेयरमैन राजेश बिड़ला ने प्रदान किया। सृजन साहित्य सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कनक थे तथा प्रसिद्ध कवि जगदीश सोलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, मुकुट मणिराज, विश्वामित्र दाधीच मुरलीधर गौड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं की उपस्थिति रही।
Read More
लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

उदयपुर। लोढ़ा(ओसवाल) भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासुपूज्य जिन मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज लोढ़ा एवं विशिष्ठ अतिथि समाज रत्न रमेशचन्द्र लोढ़ा,प्रकाश लोढ़ा एवं समाज रत्न गौरव विजयसिंह लोढ़ा थे। संस्थान अध्यक्ष ललित लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आज समाज के 10 वरिष्ठ जनों को वरिष्ठजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली से आये कवि मेघ श्याम मेघ ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। सचिव नरेश लोढ़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष दिलीप लोढ़ा…
Read More
माह रमजान में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री वितरण के फॉर्म कल भरें जाएंगे

माह रमजान में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री वितरण के फॉर्म कल भरें जाएंगे

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर और सहार केटिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी को कोटियों की गुवाड़ी,ओसवाल भवन अंजुमन के पास स्थित मुख्य कार्यालय पर रमजान माह में जरूरतमंदो को सामग्री वितरण के फार्म दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक नियमुनासर भरे जाएंेगे। सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि फार्म भरने वाले 60 वर्ष से अधिक जरूरतमंद को 2 फोटो,आधार कार्ड और प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। दिव्यंाग जरूरतमंद के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। फॉर्म भरने के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र जांच के बाद वापस लौटा दिए जाएंेगे। अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया…
Read More
कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

उदयपुर। समर्थ गुरु रामदास नगर की कुंभा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक उमेश जोशी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत प्रियांशु जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता सह महानगर कार्यवाह राहुल राठौर, विशेष अतिथि देवकिशन मेनारिया तथा अध्यक्षता राजकुमार जी शर्मा ने की। वानरेश्वर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जिसमें हजारों माताएं बहनों ने कलश यात्रा में भाग लिया और लगभग दो सौ छोटे बालक महापुरुष बनकर आए। कलश यात्रा के दौरान संत प्रियांशु जी महाराज स्वयं यात्रा में पैदल भ्रमण किया। प्रियांशु महाराज ने…
Read More
आस्था एकता और संस्कृति का महासंगम आर्शीवाद नगर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न

आस्था एकता और संस्कृति का महासंगम आर्शीवाद नगर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न

आर्शीवाद नगर बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक भव्यता अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आर्शीवाद नगर बस्ती पालक उदयसिंह देवड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में दो संतों का सानिध्य मिला महंत किशोर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री महालक्ष्मी आश्रम और श्री गुलाब दास जी महाराज माकड़ा देव झाडोल रहे।मुख्य वक्ता के रूप में चित्तौड़ प्रांतीय शारीरिक शिक्षक डॉ भारत भूषण ओझा मातृशक्ति वक्ता वंदना उदावत कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी लाल जैन अध्यक्ष नानालाल वया महिला प्रमुख डॉ…
Read More
केंद्र सरकार के बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की प्रतिक्रिया।

केंद्र सरकार के बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की प्रतिक्रिया।

उदयपुर। 02 फरवरी। केंद्र सरकार के बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद देशभर और विशेषकर राजस्थान में निराशा का माहौल है। ये हताशा मोदी सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ़ दर्शाती है। बेरोज़गार युवा, टैक्स के बोझ तले दबा मध्यम वर्ग, संकट से जूझते किसान, बंद होते स्टार्ट-अप, बाज़ार सबके हिस्से में सिर्फ़ निराशा आई है। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं देकर मध्यम वर्गीय लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अर्थव्यवस्था की स्थिरता को लेकर…
Read More
सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

-राजकीय बालिका महाविद्यालय, खेरवाड़ा का उदाहरण बताया, जहां शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को संसद में उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे न केवल शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि युवाओं के रोजगार अवसर भी सीमित हो रहे हैं। सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका महाविद्यालय, खेरवाड़ा, जिला उदयपुर में प्रवास का अवसर प्राप्त हुआ, जहां पढ़ने वाली आदिवासी छात्राओं द्वारा अवगत कराया…
Read More
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नवस्थापित कक्ष संगठन की डिजिटल क्षमता को और सशक्त करेगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़…
Read More
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में जिला पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अल्का मूंदड़ा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़…
Read More
error: Content is protected !!