Month: January 2026

डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में 77 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल रहे। विद्यालय प्रांगण को तिरंगे रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात् राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अर्पूवा अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों तथा विद्यार्थियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…
Read More
सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

उदयपुर। सरल ब्लड सेंटर द्वारा सेटर पर 77 वां गणतन्त्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। संस्था अध्यक्ष एवं सरल परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संयम सिंघवी द्वारा विभिन्न रक्तदाता संस्था के प्रतिनिधिगण, कई स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण, संस्था परिवार सहित उपस्थित सभी अतिथियों मित्रबंधुओं और शुभचिंतकों का स्वागत किया। सिंघवी ने इसके साथ ही ब्लड सेंटर सेवाओं से हाल ही जुड़े ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नरेंद्र मोगरा एव मेडिकल ऑफिसर डॉ आर एस त्रिपाठी का सभा में विशेष रूप से अभिवादन किया। तत्पश्चात डॉ.संजय शर्मा ने संस्था के नाम अनुरूप…
Read More
नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

उदयपुर, 27 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के विभिन्न सेवा परिसरों में देशभक्ति और उल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के मानव मंदिर और सेवाधाम परिसर में संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव ने ध्वजारोहण किया।वहीं नव-निर्मित भवन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नारायण चिल्ड्रन अकादमी के दो विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और घूमर जैसे लोकनृत्य पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। आवासीय विद्यालय के मूक-बधिर एवं प्रज्ञा चक्षु बच्चों ने भी संगीतमय प्रस्तुतियों के…
Read More
राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

- मंत्रियों एवं जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित जयपुर, 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य…
Read More
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

उदयपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का उदयपुर आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने अपर्णा व पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिलाअध्यक्ष पुष्कर तेली जिला मंत्री तुषार मेहता  अशोक शर्मा खुशबू मालवीय सहाड़ा पूर्व विधायक बद्रीलाल चौधरी मेवाड़ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर लादूलाल गदीया आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ्य आईटी जिला संयोजक अमित सोलंकी बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल रामा गांव सरपंच…
Read More
16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उदयपुर में उत्कृष्ट ईएलसी और बीएलओ सम्मानित

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उदयपुर में उत्कृष्ट ईएलसी और बीएलओ सम्मानित

उदयपुर। जिला प्रशासन उदयपुर के स्वीप प्रकोष्ठ के द्वारा रविवार को 16 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस ,मुख्य अतिथि जिला सेशन न्यायाधीश उदयपुर ,श्री कुलदीप शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रिया डाबी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ व अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जितेंद्र ओझा तथा संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, श्री पुनीत शर्मा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मालाराम की उपस्थिति में रविवार को जिला परिषद सभागार में मनाया गया। इस समारोह में जिले के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ईएलसी अवार्ड हेतु जिले के दो महाविद्यालय गुरु नानक महाविद्यालय सेक्टर 4 एवं राजकीय महाविद्यालय नयागांव खेरवाड़ा…
Read More
शंकराचार्य के कथित अपमान पर मेवाड़ मठाधीश का कड़ा रुख

शंकराचार्य के कथित अपमान पर मेवाड़ मठाधीश का कड़ा रुख

—माघ स्नान के दौरान बटुकों से दुर्व्यवहार का आरोप —प्रशासनिक कार्रवाई पर संत समाज में तीव्र आक्रोश उदयपुर, 24 जनवरी : तीर्थराज प्रयागराज में माघ स्नान के दौरान कथित रूप से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के अपमान और बटुक बालकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर संत समाज में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में श्री राज योगी मेवाड़ मठ के मठाधीश श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की है। मठाधीश रोहित गोपाल महाराज ने कहा कि माघ स्नान के दौरान…
Read More
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 25 जनवरी। मेरा युवा भारत (माय भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के प्रशिक्षु खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माय भारत- माय वोट संदेश के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। मतदाता जागरूकता को शारीरिक फिटनेस…
Read More
8 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन एनिकटों का विधायक ने किया शिलान्यास

8 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन एनिकटों का विधायक ने किया शिलान्यास

उदयपुर, 25 जनवरी। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत तीन एनिकटों का शिलान्यास शनिवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा द्वारा ग्राम पंचायत खुबड़ी एवं जावला में किया गया। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ये तीनों एनिकट विधायक फूल सिंह मीणा के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। इन एनिकटों के निर्माण से क्षेत्र के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे वर्षों से…
Read More
शताब्दी वर्ष में आत्मविश्लेषण व आत्मचिंतन कर रहा संघ: निम्बाराम जी

शताब्दी वर्ष में आत्मविश्लेषण व आत्मचिंतन कर रहा संघ: निम्बाराम जी

माही टॉक फेस्ट में “राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष” पर प्रेरक संवाद बांसवाड़ा,25 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में आत्मविश्लेषण और आत्मचिंतन के दौर से गुजर रहा है। संघ का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज को बड़ा करने और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र सेवा करना है। यह विचार प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने तीन दिवसीय माही टॉक फेस्ट के अंतिम दिन “राष्ट्र सेवा/राष्ट्र साधना के 100 वर्ष” विषय पर आयोजित उद्बोधन एवं संवाद सत्र में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य मूलतः समाज कार्य…
Read More
error: Content is protected !!