जय श्री राम के जयकारों के साथ अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश वाराणसी सारनाथ रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक
उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क तीर्थ यात्रा 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन आज 13.1.26मंगलवार को उदयपुर राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश वाराणसी सारनाथ के लिए दोपहर 12.25 बजे अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गीतेश श्री मालवीय,सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी ,सहायक आयुक्त ऋषभदेव दीपिका मेघवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों ने सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा एवं देवस्थान मंत्री जोराराम जी कुमावत के साथ फोटो खिंचवाने का आनंद उठाया।उक्त ट्रेन में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के…
