Month: January 2026

धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप संगिनी विजय की ओर से आयड स्थित ऋषभ भवन में साध्वी श्री रुचिका जी मारासा आदि ठाणा के सानिध्य में धर्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रियंका तलेसरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संगिनी की 8 टीमों के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य संचालक मधु खमेसरा ने बताया कि संगिनी विजय प्रथम , संगिनी राजसमंद द्वितीय व संगिनी अर्हम तृतीय स्थान पर रही। मैन ऑफ दी मैच सुनीता बोकड़िया रही। इस अवसर पर मेवाड़ रीजन चेयरमेन अरुण मांडोत , व पूर्व चेयरमेन अनिल नाहर, सचिव आशीष सिसोदिया उपस्थित थे , विशिष्ठ अतिथि…
Read More
बसंत पंचमी पर्व, ऋतु परिवर्तन और चैतन्यता का द्योतक

बसंत पंचमी पर्व, ऋतु परिवर्तन और चैतन्यता का द्योतक

उदयपुर 22 जनवरी। बसंत पञ्चमी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को समुत्कर्ष समिति द्वारा "प्रकृति के संस्कार एवं श्रृंगार का पर्व है बसंत पंचमी" विषयक 142 वीं समुत्कर्ष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बसंती पर्व के साथ साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी याद किया गया। गोष्ठी संयोजक एच डी शर्मा के अनुसार समुत्कर्ष विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बसंत पंचमी का पर्व ऋतु परिवर्तन और चैतन्यता का द्योतक है। यह 'सत्त्व गुण' के जागरण का प्रतीक है, जहाँ साधक अपनी अंतश्चेतना में…
Read More
अमर शहीद हेमू कालाणी की स्मृति में मित्रता दिवस मनाया जाए : डॉ. प्रदीप कुमावत

अमर शहीद हेमू कालाणी की स्मृति में मित्रता दिवस मनाया जाए : डॉ. प्रदीप कुमावत

उदयपुर । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर एवं सिन्धी सेंट्रल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में फतहसागर पाल पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने शहीद हेमू कालाणी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को नमन किया।             भारतीय सिंधु सभा के सुरेश कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक एवं शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप कुमावत रहे। इस अवसर पर उन्होंने शहीद हेमू कालाणी के जीवन प्रसंगों पर…
Read More
भीलान बरोठी, नवाघरा एवं कातर ग्राम पंचायतों में मनरेगा बचाओ अभियान प्रारम्भ

भीलान बरोठी, नवाघरा एवं कातर ग्राम पंचायतों में मनरेगा बचाओ अभियान प्रारम्भ

(प्रतीक जैन) खेरवाडा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत भीलान बरोठी,नवाघरा एवं कातर में मनरेगा बचाओं अभियान का जन सम्पर्क तथा सभाऐं आयोजित कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी अधिनियम बन्द करने की जानकारी हर मजदूर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि मनरेगा एक योजना न होकर अधिनियम है। इस अधिनियम के तहत मजदूरी के लिए आवेदन करने पर पन्द्रह दिन में रोजगार देना आवश्यक है। नहीं देने पर भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। मनरेगा बचाओ अभियान की सभाओं की अध्यक्षता कांग्रेस नवाघरा मण्डल…
Read More
23 को आयड़ जैन तीर्थ में गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, 25 को वर्षीदान का वरघोड़ा निकलेगा

23 को आयड़ जैन तीर्थ में गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, 25 को वर्षीदान का वरघोड़ा निकलेगा

दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से उदयपुर, 22 जनवरी। उदयपुर की धन्य धरा पर तीन दिवसीय दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव को लेकर गुरुवार को आयड़ जैन तीर्थ बैठक का आयोजन हुआ। रविशा इति पोरवाल की जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य योग तिलक सुरिश्वर महाराज की निश्रा में मुम्बई स्थित बोरीवली में आगामी 8 फरवरी को होगी। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि तीन दिवसीय दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव को लेकर शुक्रवार 23 जनवरी को प्रात: 8 बजे आयड़…
Read More
मुमुक्षु शीतल जैन का भव्य बहुमान

मुमुक्षु शीतल जैन का भव्य बहुमान

22 फरवरी को कमोल में होगा दीक्षा महोत्सव उदयपुर | सांसारिक सुखों का परित्याग कर आत्म-कल्याण की राह चुनने वाली मुमुक्षु शीतल जैन का आज श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिवार द्वारा भावभीना अभिनंदन किया गया। श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में मुमुक्षु शीतल का गौरवशाली बहुमान कर उनके वैराग्य भाव की अनुमोदना की गई। इस आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिसर में स्थित उपाध्याय पुष्कर मुनि जी महाराज के पावन स्मृति स्थल 'पुष्कर गुरु पावन धाम स्मारक' पर किया गया। इस अवसर पर वातावरण उस समय पूर्णतः धर्ममय हो गया…
Read More
महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श, सलाह एवं मार्गदर्शन विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श, सलाह एवं मार्गदर्शन विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के संघटक  डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श, सलाह एवं मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा समता आधारित सशक्त समाज की स्थापना करना था। कार्यशाला की शुरुआत विभाग की निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि “वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए केवल शैक्षणिक प्रगति ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें…
Read More
झंकार फेस्ट में हुए विविध कार्यक्रम, नन्हों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

झंकार फेस्ट में हुए विविध कार्यक्रम, नन्हों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

फतहनगर।  ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल विशनपुरा मे गुरुवार को झंकार फेस्ट 2025-2026 का आयोजन किया गया।झंकार फेस्ट मे बच्चो के लिए स्पोर्ट, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और फेशन शो का आयोजन भी होगा। यह आयोजन 20 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन में प्रथम दिवस वृन्द, सात्विक, खुशी, शुभम, मनप्रीत, पूर्णिमा, लकी, भव्या, भाविक, जस्वी, चित्रांश, दक्ष, अर्नव,विशाल,तेजस्वी,यशपाल विजेता रहे जबकि द्वितीय दिवस चिंटू, दृष्टि, कृष्णा, सागर, एश्वनि, प्रभुलाल, लोकेंद्र, धीरज, वीरेंद्र एवं तृतीय दिवस काशवि सुथार, खुशी, तेजस्वी, वेदांश गुर्जर, धूर्व, प्राची, युवराज, पवन, जीवन, अनिशा, गुंजन, नारायण,हिमांशु, जिज्ञांश विजेता रहे। यह जानकारी संस्था प्रधान ललित…
Read More
उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने फिर रचा इतिहास, 23 हजार फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ पर भारतीय तिरंगा फहराया

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने फिर रचा इतिहास, 23 हजार फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ पर भारतीय तिरंगा फहराया

-विश्वभर के 22 पर्वतारोहियों में से मात्र 12 ही इस अभियान में सफल रहे -मात्र पांच माह से भी कम समय में विश्व के सात में से चार महाद्वीपों की सर्वाेच्च चोटियों पर विजय उदयपुर। उदयपुर की होनहार पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने विश्व पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए भारत और राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। गत माह अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी ’’विन्सन मैसिफ’’ को सफलतापूर्वक फतह कर राजस्थान की प्रथम व्यक्ति बनने का गौरव प्राप्त करने के उपरांत, मनस्वी ने कल रात्रि दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रृंखला में…
Read More
ग्राम उत्थान शिविरों का राज्यव्यापी शुभारंभ, जिले के 89 आईएलआर सर्किल पर होंगे आयोजन

ग्राम उत्थान शिविरों का राज्यव्यापी शुभारंभ, जिले के 89 आईएलआर सर्किल पर होंगे आयोजन

टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन मंत्री श्री खराड़ी ने शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का किया  आह्वान उदयपुर, 22 जनवरी। राज्य के समस्त गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को सिरोही में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में जिला…
Read More
error: Content is protected !!